फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Officials clarification on Indian origin youth accused of conspiracy to murder World News update

US: ‘हम अतंरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ, फिर चाहे वह कोई भी क्यों न हो’ पन्नू मामले में मैथ्यू मिलर की टिप्पणी

Tue, 05 Dec 2023 02:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 02:12 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि हम अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न का विरोध करते हैं फिर चाहे वह कोई भी हो। यह टिप्पणी मेरी सिर्फ भारत के लिए नहीं है बल्कि दुनिया के हर देश के लिए है।  
 

विज्ञापन
US Officials clarification on Indian origin youth accused of conspiracy to murder World News update
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के युवक पर खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप है। मामले में अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा वाशिंगटन ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न का विरोध किया है। बता दें, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि भारतीय मूल का निखिल गुप्ता राजनीतिक कार्यकर्ता पन्नू की हत्या की फिराक में था, जिसे अधिकारियों ने विफल कर दिया। 

विज्ञापन

हम मंचों से ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करते
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न को सहन नहीं करता, यह बात सिर्फ भारत के लिए नहीं है, बल्कि पूरे विश्व के लिए है। हम विरोध करते हैं फिर चाहे वह कोई भी देश हो। यह एक बड़ा मुद्दा है और हम मंचों से ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करते। हमें जैसे ही मामले की जानकारी मिली वैसे ही हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय वरिष्ठों के साथ बैठक की। हमने स्पष्ट कर दिया कि हम ऐसे किसी मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं। भारत मामले की जांच कर रहा है। हम जांच के नतीजे देखने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानिए, कौन है निखिल गुप्ता और क्या लगे हैं आरोप
अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं। 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब चेक रिपब्लिक से निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, वह निखिल  गुप्ता और अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में था। ये लोग अमेरिका में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, जो भारतीय मूल का है और अमेरिकी नागरिक है, उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। 


कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए गंभीर मुद्दा
मिलर ने आगे कहा कि हम सुरक्षा मामलों पर अधिक जानकारी स्पष्ट नहीं कर सकते। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध, तस्करी, हमलावरों और चरमपंथियों के बीच सांठगांठ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक गंभीर मुद्दा है। मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed