अमेरिका ने ईरानी टैंकर के भारतीय कप्तान को की थी लाखों डॉलर की पेशकश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने निजी तौर पर एक ईरानी तेल टैंकर के भारतीय कप्तान को लाखों डॉलर की पेशकश की थी। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। पोत के सीरिया की ओर बढ़ने का संदेह था।
फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि ईरान के संबंध में विदेश विभाग के वार्ताकार ब्रायन हुक ने कप्तान अखिलेश कुमार को ईमेल भेजे थे और उसमें उन्होंने पेशकश की थी कि अगर वह पोत एड्रियन दरया 1 को किसी ऐसे देश की ओर ले जाएं जहां उसे जब्त किया जा सके तो उन्हें लाखों डॉलर की नकदी दी जा सकती है। इस राशि से वह आराम से रह सकेंगे।
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने हुक की पहल का मजाक उड़ाया। जरीफ ने ट्वीट किया, 'समुद्री डकैती (पायरेसी) में नाकाम रहने के बाद अमेरिका ने ब्लैकमेल का सहारा लिया- ईरान का तेल हमें दो और लाखों डॉलर लो या अपने पर प्रतिबंध लगवाओ।’
#OFAC is nothing more than a JAIL WARDEN:
— Javad Zarif (@JZarif) September 5, 2019
Ask for reprieve (waiver), get thrown in solitary for the audacity. Ask again and you might end up in the gallows
The only way to mitigate US #EconomicTerrorism (sanctions) is to decide to finally free yourself from the hangman’s noose.
विदेश विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा, हमने फाइनेंशियल टाइम्स का आलेख देखा है और पुष्टि कर सकते हैं कि विवरण सही है। उन्होंने कहा कि हमने कई जहाज कप्तानों के साथ-साथ शिपिंग कंपनियों से भी संपर्क कर उन्हें एक विदेशी आतंकवादी संगठन को मदद करने के परिणामों को लेकर चेतावनी दी थी।