{"_id":"5ebb70ef8ebc3e906d3ce55b","slug":"us-nsa-robert-o-brien-blames-china-for-coronavirus-says-five-epidemics-came-from-china-within-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल के भीतर चीन से पांच महामारी आईं, कहीं न कहीं तो इसे रोकना होगा: अमेरिकी एनएसए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
20 साल के भीतर चीन से पांच महामारी आईं, कहीं न कहीं तो इसे रोकना होगा: अमेरिकी एनएसए
Wed, 13 May 2020 12:06 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 May 2020 12:06 PM IST
सार
- डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के बाद अमेरिकी एनएसए ने भी कोरोना के लिए चीन को ठहराया जिम्मेदार
- एनएसए बोले- 20 साल में चीन से पांच महामारी आईं
- कोरोना वायरस वुहान से फैला, चीन से निकल रहीं इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे
विज्ञापन
US NSA Robert C. O’Brien
- फोटो : Twitter
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के दो शक्तिशाली देश अमेरिका और चीन के बीच तकरार जारी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि बीते बीस साल में चीन से पांच महामारी आई हैं और इसे किसी न किसी बिंदु पर तो रोकना ही होगा।
विज्ञापन
उन्होंने दुनियाभर में 2,90,000 लोगों की जान लेने वाली महामारी कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया। ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन की सरकार से कहेंगे कि हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे, फिर चाहे ये पशु बाजारों से निकल रही हो या फिर प्रयोगशालाओं से।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि कोरोना वायरस महामारी वुहान से निकली है और परिस्थितिजन्य सबूत हैं जो बताते हैं कि यह किसी प्रयोगशाला या पशु बाजार से निकली है। एनएसए ने कहा कि बीते 20 साल में चीन से पांच महामारी निकली। सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और अब कोविड-19। जन स्वास्थ्य के ऐसे भयावह हालात के साथ दुनिया आखिर कैसे रह सकती है जिसकी शुरुआत चीन से हुई और फिर यह पूरी दुनिया में फैल गया।
विज्ञापन
उन्होंने यह नहीं बताया कि चीन से निकली पांचवी महामारी कौन सी है। ओ ब्रायन ने कहा कि इसे कहीं न कहीं तो रोकना होगा। हमने चीन को मदद के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने का प्रस्ताव दिया था जो उन्होंने अस्वीकार कर दिया।