फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US NSA Jake Sullivan on President Biden India Visit to attend G20 Leaders summit

White House: जी-20 सम्मेलन में भाग लेने कल भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, कोविड जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रविवार को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

विज्ञापन
US NSA Jake Sullivan on President Biden India Visit to attend G20 Leaders summit
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा पर आएंगे। अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


बता दें, अमेरिका की प्रथम महिला 72 वर्षीय जिल बाइडन सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद 80 वर्षीय बाइडन का सोमवार और मंगलवार को परीक्षण किया गया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।  एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि गुरुवार को राष्ट्रपति बाइडन जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे और शनिवार और रविवार को वह जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
एनएसए सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख नेता हैं और अमेरिका के भागीदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि दुनिया इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में यही देखेगी। जी-20 के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता कम नहीं हुई है। हमें उम्मीद है कि जी-20 शिखर सम्मेलन यह संदेश देगा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मिलकर काम कर सकती हैं।'

सुलिवन ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका का फोकस विकासशील देशों के साथ काम करने, जलवायु से लेकर प्रौद्योगिकी तक अमेरिकी लोगों के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं पर आगे बढ़ने और एक ऐसे मंच के रूप में जी-20 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने पर होगा, जो इस दिशा में काम कर सकता है। अमेरिकी एनएसए ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि हम सभी चीजों को करने में सक्षम होंगे।

इससे पहले, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने बताया था कि राष्ट्रपति बाइडन के यात्रा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं है। राष्ट्रपति की भारत यात्रा से पहले उनका परीक्षण किया जाएगा।


नाइजीरिया के राष्ट्रपति भारत पहुंचे
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला तिनुबू मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए। सम्मेलन के लिए पहुंचने वाले तिनुबू पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed