फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us News Update : Nurse officer dead after inmate attack at Iowa prison

अमेरिका: आयोवा जेल में एक कैदी ने अधिकारियों पर किया हमला, नर्स समेत दो की गई जान

Wed, 24 Mar 2021 10:49 AM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, आयोवा सिटी
पीटीआई, आयोवा सिटी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Mar 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Us News Update : Nurse officer dead after inmate attack at Iowa prison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

अमेरिका के आयोवा में एक कैदी ने जेल अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक नर्स और एक अधिकारी की मौत हो गई। इस जेल में आयोवा के कुछ सबसे खतरनाक अपराधी कैद हैं।

विज्ञापन


‘आयोवा करेक्शन (सुधार) डिपार्टमेंट’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हमला मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे पूर्वी अयोवा के अनामोसा शहर के ‘प्रिजन इंफरमरी’ में किया गया। विभाग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विभाग इस बात की पुष्टि कर सकता है कि एक कैदी ने ‘प्रिजन इंफरमरी’ में स्टाफ के कई सदस्यों और कैदियों पर हमला कर दिया। हमले में एक नर्स और एक अधिकारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंच कैदी को काबू में किया। कैदी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंध में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमाकेर्ट में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed