{"_id":"605acbf32cb92415e6258e88","slug":"us-news-update-nurse-officer-dead-after-inmate-attack-at-iowa-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: आयोवा जेल में एक कैदी ने अधिकारियों पर किया हमला, नर्स समेत दो की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: आयोवा जेल में एक कैदी ने अधिकारियों पर किया हमला, नर्स समेत दो की गई जान
Wed, 24 Mar 2021 10:49 AM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, आयोवा सिटी
पीटीआई, आयोवा सिटी
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
अमेरिका के आयोवा में एक कैदी ने जेल अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक नर्स और एक अधिकारी की मौत हो गई। इस जेल में आयोवा के कुछ सबसे खतरनाक अपराधी कैद हैं।
विज्ञापन
‘आयोवा करेक्शन (सुधार) डिपार्टमेंट’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हमला मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे पूर्वी अयोवा के अनामोसा शहर के ‘प्रिजन इंफरमरी’ में किया गया। विभाग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विभाग इस बात की पुष्टि कर सकता है कि एक कैदी ने ‘प्रिजन इंफरमरी’ में स्टाफ के कई सदस्यों और कैदियों पर हमला कर दिया। हमले में एक नर्स और एक अधिकारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बयान में बताया गया कि अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंच कैदी को काबू में किया। कैदी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंध में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमाकेर्ट में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।