फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US news Brooklyn man chokes terrified 6-year-old girl while robbing her and her sister, on the run

लालच के लिए मासूम से बबर्रता: शख्स ने सोने का हार लूटने के लिए छह साल की बच्ची का गला घोंटा, तलाश में पुलिस

Mon, 03 Jun 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने 29 मई को क्राउन हाइट्स में ईस्टर्न पार्कवे और राल्फ एवेन्यू के पास स्थित अपार्टमेंट में एक 14 साल की बच्ची और उसकी छोटी बहन से लूटपाट की।

विज्ञापन
US news Brooklyn man chokes terrified 6-year-old girl while robbing her and her sister, on the run
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने डकैती के दौरान एक छह साल की बच्ची का गला घोंट दिया था। अब पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। उसने संदिग्ध की तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने 29 मई को क्राउन हाइट्स में ईस्टर्न पार्कवे और राल्फ एवेन्यू के पास स्थित अपार्टमेंट में एक 14 साल की बच्ची और उसकी छोटी बहन से लूटपाट की। 14 साल की बच्ची ने बताया कि संदिग्ध ने स्कूल से घर तक उनका पीछा किया। बाद में बिल्डिंग के मुख्य गेट से उनका पीछा किया और लॉबी में उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


बच्ची ने बताया आपबीती
बच्ची ने बताया, 'मैं अपनी छह साल की बहन को स्कूल से घर ला रही थी। तभी एक शख्स पीछे आता हुआ दिखाई दिया। थोड़ी देर बाद शख्स ने मुझसे हार मांगा। जब हमने मना कर दिया, तो उसने मेरा गला दबा दिया और मेरी छोटी बहन नेजब यह देखा तो वह डर गई और चिल्लाने लगी। मेरे पास समय नहीं था। मैं कुछ नहीं कर सकी। मैंने केवल अपनी बहन को देखा और वह चिल्ला रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने एक हाथ से छोटी बच्ची का गला घोंट दिया और दूसरे हाथ से उसका हार खींच लिया। उसने बड़ी लड़की के गहने भी छीन लिए और फिर मौके से फरार हो गया। बच्ची से छिना गया हार उसकी मां ने जन्मदिन पर उपहार में दिया था। बाद में दोनों बच्चियों को मैमोनाइड्स मेडिकल सेंटर ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत सही है। 

मां ने क्या कहा?
इस पूरी घटना के समय बच्चों की मां काम पर गई हुई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें राहत है कि शख्स ने बच्चियों का अपहरण नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत परेशान हूं, क्योंकि मुझे अपनी बेटी को हर बार फोन करना पड़ता है जब वह स्कूल से बाहर जाती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह सही है।'


25 से 30 साल संदिग्ध की उम्र
पुलिस का मानना है कि संदिग्ध की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। वह कथित तौर पर लगभग पांच फीट आठ इंच लंबा है।  साथ ही उसने एक पोनीटेल बनाई हुई थी। काले बाल थे। घटना के समय,संदिग्ध ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी और एक शॉपिंग बैग भी ले रखा था। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद में उसने शर्ट के ऊपर एक ग्रे स्वेटशर्ट पहन ली थी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed