फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Navy warship passed through Taiwan Strait

तनाव: ताइवान स्ट्रेट से गुजरा अमेरिकी जहाज, चीन भड़का

Thu, 20 May 2021 12:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग/ताइपे।
एजेंसी, बीजिंग/ताइपे। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 12:22 AM IST
सार

  • अमेरिकी नौसेना ने कहा, उसने अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया है

विज्ञापन
US Navy warship passed through Taiwan Strait
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण चीन सागर व आसपास चीनी सैन्य मौजूदगी के बीच अमेरिका का मिसाइल निर्देशित विध्वंसक यूएसएस कर्टिस विल्बर जहाज यहां से होकर गुजरा। चीन ने भड़कते हुए इसे उकसावे वाला कदम बताया है। उधर अमेरिकी नौसेना के 7वें जहाजी बेड़े ने कहा है कि यह जहाज अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक ही मंगलवार को एक नियमित यात्रा के तहत ताइवान स्ट्रेट से गुजरा है।

विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना ने कहा कि यह मार्ग एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हमारी सेना वैश्विक कानून के मुताबिक कहीं भी उड़ान भरने और समुद्र में जहाज का संचालन करने का कार्यक्रम जारी रखेगी।
विज्ञापन


बता दें कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में आता है जबकि चीन इस क्षेत्र में ताइवान को अपना इलाका होने का दावा करने के कारण ताइवानी स्ट्रेट को अपना बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी रक्षा मंत्रालय में पूर्वी थिएटर कमांड के प्रवक्ता कर्नल झांग चुनहुई ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई ताइवान के स्वतंत्र बलों को गलत संकेत देकर क्षेत्रीय स्थिति को प्रभावित कर रही है और पूरे ताइवान स्ट्रेट में शांति व स्थिरता को खतरे में डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed