{"_id":"6122b29e4baab71ac109a5b2","slug":"us-navy-captain-amy-bornschmidt-creates-history-nuclear-aircraft-carrier-gets-first-female-commander","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नौसेना ने रचा इतिहास: परमाणु विमान वाहक पोत को मिली पहली महिला कमांडर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी नौसेना ने रचा इतिहास: परमाणु विमान वाहक पोत को मिली पहली महिला कमांडर
Mon, 23 Aug 2021 01:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सैन डियागो
एजेंसी, सैन डियागो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:55 AM IST
सार
- बॉर्नश्मिट ने गुरुवार को सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक ‘अब्राहम लिंकन’ का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
कैप्टन एमी बॉर्नश्मिट
- फोटो : twitter
विस्तार
अमेरिकी नौ सेना की कैप्टन एमी बॉर्नश्मिट ने परमाणु विमान वाहक पोत की पहली महिला कमांडर बनकर इतिहास रच दिया। बॉर्नश्मिट ने गुरुवार को सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक ‘अब्राहम लिंकन’ का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्कॉन्सिन राज्य की एमी बॉर्नश्मिट ने 2016 और 2019 के बीच लिंकन के कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया था। यह भी एक महिला अधिकारी के तौर पर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि थी।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना की वेबसाइट के मुताबिक बॉर्नश्मिट ने परिवहन डॉक यूएसएस सैन डिएगो और हेलीकॉप्टर मैरीटाइम स्ट्राइक स्क्वाड्रन (एचएसएम) 70 की भी कमान संभाली है।
विज्ञापन
यूएस नेवी साइट पर उपलब्ध बॉर्नश्मिट के एक बयान में कहा गया है कि इससे अधिक जिम्मेदारी की विनम्र भावना क्या हो सकती है कि आपको उन लोगों की देखभाल सौंपी गई है, जिन्होंने हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए चुना है।