फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US mumbai attack accused Tahawwur Rana files request with america Chief Justice to stop extradition to India

US: भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए तहव्वुर राणा ने चली आखिरी चाल, अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश से की अपील

Thu, 20 Mar 2025 10:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Mar 2025 10:35 AM IST
सार

अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स आगामी 4 अप्रैल को तहव्वुर राणा की अपील पर सुनवाई कर सकते हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
US mumbai attack accused Tahawwur Rana files request with america Chief Justice to stop extradition to India
तहव्वुर राणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा अपना भारत प्रत्यर्पण रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। अब उसने प्रत्यर्पण रोकने के लिए आखिरी चाल चली है और अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स से अपील की है। गौरतलब है कि तहव्वुर राणा ने इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एलेना कागन के सामने भी अपील की थी, लेकिन जस्टिस एलेना ने तहव्वुर राणा की याचिका को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


4 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स आगामी 4 अप्रैल को तहव्वुर राणा की अपील पर सुनवाई कर सकते हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। अपनी अपील में तहव्वुर राणा ने उसका भारत प्रत्यर्पण रोकने की अपील की है। दरअसल तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण का डर सता रहा है। तभी जब उसने जस्टिस एलेना से अपील की थी तो उसमें कहा था कि उसे भारत में प्रताड़ित किया जा सकता है और इसके चलते वह ज्यादा लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का नया पैंतरा; भारत प्रत्यर्पण पर रोक के लिए नई अर्जी दाखिल की
विज्ञापन
विज्ञापन


तहव्वुर राणा को सता रहा डर
तहव्वुर राणा ने कहा कि वह एक मुस्लिम है और पाकिस्तानी मूल का है। साथ ही वह पूर्व में पाकिस्तानी सेना में भी सेवाएं दे चुका है। इसके कारण उसे भारत में प्रताड़ित किया जा सकता है। मुंबई हमले के साजिशकर्ता ने ये भी कहा कि उसकी सेहत ठीक नहीं है और वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है। ऐसे में उसे भारत में प्रताड़ित कर मारा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा ने की प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग, कहा- भारत में प्रताड़ित किया जाएगा

तहव्वुर राणा को साल 2008 के मुंबई हमले के दोषी आतंकी डेविड कोलमैन का करीबी माना जाता है। तहव्वुर राणा मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल है। तहव्वुर राणा पर लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआईय के साथ मिलकर काम करने का आरोप है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed