{"_id":"5e7414868ebc3e75f5657585","slug":"us-mp-tulsi-gabbard-withdraws-from-presidential-candidacy-supporting-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटीं, बिडेन को दिया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटीं, बिडेन को दिया समर्थन
Fri, 20 Mar 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
तुलसी गबार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड (38) ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है। गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए तुलसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन को पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
तुलसी के इस कदम के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की दौड़ में अब केवल दो नेता जो बिडेन और बर्नी सैंडर्स बचे हैं। हवाई से सांसद तुलसी ने ऑनलाइन वीडियो संदेश में कहा, मैं आज राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी के प्रचार का अभियान रोक रही हूं।
विज्ञापन
मैं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन को अपना पूरा समर्थन देती हूं, जो इस देश को एकजुट रखना चाहते हैं। तुलसी ने आगे कहा, हालांकि, मैं बिडेन के हर मुद्दों से इत्तेफाक नहीं रखती हूं लेकिन मैं जानती हूं कि वह सरल हृदय वाले इंसान हैं।
विज्ञापन