फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Montana Hardin massive pileup on interstate 90 several dead and injured as rescue continues news in hindi

US: अमेरिका के मोंटाना में हाईवे पर भीषण हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराए 20 से ज्यादा वाहन, पांच की मौत

Sat, 16 Jul 2022 08:57 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोंटाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोंटाना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 16 Jul 2022 08:57 AM IST
सार

मोंटाना हाईवे गश्ती दल के सार्जेंट जे नेल्सन ने ‘एमटीएन’ न्यूज को बताया कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मिली और बचाव दल 90 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
US Montana Hardin massive pileup on interstate 90 several dead and injured as rescue continues news in hindi
अमेरिका के मोंटाना में स्थित इंटरस्टेट में हुआ हादसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में मोंटाना राज्य स्थित इंटरस्टेट 90 हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। बताया गया है कि यहां एक के बाद एक कम से कम 20 वाहन आपस में टकरा गए। इससे पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं कई अन्य घायल बताए गए हैं। 
विज्ञापन


मोंटाना के गर्वनर ग्रेग गियाफोर्ते ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हार्डिन के करीब बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरों से बहुत दुखी हूं। कृपया मेरे साथ पीड़ितों और उनके प्रियजनों के लिए दुआ कीजिए। हम प्रथम बचावकर्ताओं की उनकी सेवा के लिए आभारी हैं।’
विज्ञापन


केटीवीए न्यूज चैनल के मुताबिक, यह हादसा हार्डिन से पांच किलोमीटर दूर पश्चिम में हुआ। मोंटाना हाईवे गश्ती दल के सार्जेंट जे नेल्सन ने ‘एमटीएन’ न्यूज को बताया कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मिली और बचाव दल 90 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed