{"_id":"666bbd273c1ca80c3a08d076","slug":"us-military-said-houthi-missile-attack-severely-injures-sailor-on-cargo-ship-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Houthi Attack: अदन की खाड़ी में नहीं थम रहे हमले, हूती विद्रोहियों ने 24 घंटे में तीन जहाजों को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Houthi Attack: अदन की खाड़ी में नहीं थम रहे हमले, हूती विद्रोहियों ने 24 घंटे में तीन जहाजों को बनाया निशाना
Fri, 14 Jun 2024 09:16 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 14 Jun 2024 09:16 AM IST
सार
गाजा में हो रहे इस्राइल हमलों से मध्यपूर्व बौखलाया हुआ है। मध्यपूर्व गाजा में हो रहे हमलों का कारण अमेरिका को मानता है। इसी वजह से हूती विद्रोही अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों के खिलाफ हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाज नहीं आ रहे हूती (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले शब्दों में चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हूती अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में दो क्रूज मिसाइलों से हमला कर एक मालवाहक जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में एक नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, अमेरिकी सेना ने उसे सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
इसलिए कर रहे हमले
बता दें, गाजा में हो रहे इस्राइल हमलों से मध्यपूर्व बौखलाया हुआ है। मध्यपूर्व गाजा में हो रहे हमलों का कारण अमेरिका को मानता है। इसी वजह से हूती विद्रोही पिछले साल नवंबर से अदन की खाड़ी और लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। साथ ही कभी ईरान तो कभी जॉर्डन को कभी सीरिया में अमेरिकी सेना और अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं। हालांकि, इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग में मुश्किलें पैदा हुई हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन का था जहाज
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि यूक्रेन के स्वामित्व वाले जहाज एम/वी वर्बेना, जिस पर पलाउन का झंडा लगा था और पोलिश द्वारा चलाया जा रहा था, पर हमला हुआ। हमले के चलते क्षतिग्रस्त हो गया और बाद में उसमें आग लग गई। चालक दल आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। हमले के दौरान एक नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यूएसएस फिलीपीन सी (सीजी 58) के विमान ने घायल नाविक को इलाज के लिए पास के सहयोगी बल जहाज पर पहुंचाया।
लाल सागर में भी बनाया निशाना
हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों के अंदर तीन जहाजों को निशाना बनाया, जिसमें वर्बेना भी शामिल है। उनका कहना है कि यह हमले गाजा पट्टी में उनके लोगों के खिलाफ किए गए हमलों का जवाब है। इस बीच यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने यमन के विद्रोहियों के कब्जे वाले होदेदा बंदरगाह के उत्तर-पश्चिम में लगभग 80 समुद्री मील की दूरी पर लाल सागर में एक व्यापारिक जहाज के करीब विस्फोट की सूचना दी, जिसमें कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ।