फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Midterm Elections Donald Trump Said They will remove me through impeachment If we lose News In Hindi

US Midterm Polls: 'मुझे महाभियोग के जरिए हटा देंगे', चुनाव से पहले ट्रंप की घबराहट; रिपब्लिकन से क्या कहा?

Wed, 07 Jan 2026 02:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 02:45 AM IST
सार

अगले साल अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट बढ़ गई है। इसके लिए उन्होंने हाउस रिपब्लिकन कॉकेस रिट्रीट में कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस में बहुमत नहीं रख पाती, तो डेमोक्रेट्स उन्हें महाभियोग के जरिए उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा देंगे।

विज्ञापन
US Midterm Elections Donald Trump Said They will remove me through impeachment If we lose News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump

विस्तार

अमेरिका में एक साथ कई कारणों से राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां दुनियाभर में वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रावई को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। उन्होंने 2026 के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है। 

विज्ञापन


यह बात उन्होंने मंगलवार को हाउस रिपब्लिकन कॉकेस रिट्रीट में कही। इस दौरान उन्होंने इस बात पर मुख्य रूप से जोर दिया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस में नियंत्रण नहीं बनाए रख पाती, तो डेमोक्रेट्स उनपर महाभियोग का कारण ढूंढ लेंगे और फिर इसके जरिए उन्हें पद से हटा देंगे। 
विज्ञापन


रिपब्लिकन चुनाव जीतना ही होगा- ट्रंप
ट्रंप ने आगे रिपब्लिकन नेताओं से कहा कि आपको मध्यावधि जीतना ही होगा। अगर हम मध्यावधि हार गए, तो डेमोक्रेट्स मुझे महाभियोग का कारण ढूंढेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और अगर रिपब्लिकन हार गए तो उन्हें फिर से महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel: वेस्ट बैंक को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी में इस्राइल, विवादित बस्ती के निर्माण का रास्ता साफ

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रपति बनने वाली पार्टी अक्सर मध्यावधि चुनावों में सीटें खो देती है। उन्होंने जनता की नाराजगी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। ट्रंप ने कहा, कि हमारी सरकार सफल रही है, लेकिन लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद मध्यावधि चुनावों में हार होती है। आप सभी इस खेल में मेरे से अधिक अनुभवी हैं। मुझे समझ नहीं आता कि जनता के मन में क्या चल रहा है।

हाउस पर नियंत्रण के लिए उत्साहित डेमोक्रेट्स
बता दें कि अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर डेमोक्रेट्स पार्टी में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव के जरिए पार्टी हाउस पर फिर से नियंत्रण पाने की उम्मीद कर रही है। हालांकि व्यापक जीत की संभावना अनिश्चित है, लेकिन राजनीतिक माहौल डेमक्रेट्स के पक्ष में दिख रहा है।



वहीं इससे पहले हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने भी चेतावनी दी थी कि अगर रिपब्लिकन हाउस में बहुमत खो देते हैं, तो डेमोक्रेट्स ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई कर सकते हैं और राजनीतिक अस्थिरता बढ़ा सकते हैं। जॉनसन ने कहा था कि अगर हम हाउस बहुमत हार गए, तो रेडिकल लेफ्ट ट्रंप को महाभियोग का सामना कराएगी। हमें ऐसा होने नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Venezuela: मादुरो को पकड़ने के ऑपरेशन में करीब 24 सुरक्षा अधिकारी मारे गए, वेनेजुएला की सेना का बयान

इससे पहले भी महावियोग का सामना कर चुके हैं ट्रंप
गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले भी दो बार महाभियोग का सामना कर चुके हैं। पहली बार 2019 में, जब डेमोक्रेट्स ने हाउस पर नियंत्रण पाया। वहीं दूसरी बार 2021 में उनके पहले कार्यकाल के अंत में। हालांकि ट्रंप के डर का सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि कुछ डेमोक्रेट्स ने हाल ही में वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की संभावना जताई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed