Epstein Case: जेफरी एपस्टीन विवाद पर मेलानिया ट्रंप का सख्त जवाब, आरोपों पर बोलीं- मेरी छवि बिगाड़ने की साजिश
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी संबंध से इनकार करते हुए आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। मेलानिया ने साफ किया कि न तो एपस्टीन और न ही घिसलेन मैक्सवेल से उनका करीबी रिश्ता था, सिर्फ सामान्य सामाजिक संपर्क रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को जेफरी एपस्टीन से अपने किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। व्हाइट हाउस में बयान देते हुए मेलानिया ट्रंप ने कहा कि उनके बारे में फैल रही ये बातें उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों में नैतिकता और सम्मान की कमी है। उन्होंने कहा कि मेरे और एपस्टीन को जोड़ने वाले झूठ अब बंद होने चाहिए। ये सिर्फ मेरी छवि खराब करने की कोशिश है।
मेलानिया ट्रंप ने साफ कहा कि उनका एपस्टीन या उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल से कोई दोस्ती या करीबी संबंध नहीं था। हालांकि उन्होंने माना कि वे न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा के कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में एक ही सर्कल में मौजूद रहे थे। उन्होंने मैक्सवेल को भेजे एक ईमेल के जवाब को साधारण बातचीत बताया और कहा कि इसका कोई खास मतलब नहीं है।
ये भी पढ़ें:- India-Mauritius Ties: एस जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, भारत-मॉरीशस रिश्तों पर हुई अहम चर्चा
कानूनी लड़ाई का भी जिक्र किया
मेलानिया ने बताया कि उन्होंने अपने वकीलों के साथ मिलकर इन आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी है और इसमें उन्हें सफलता भी मिली है। मेलानिया ट्रंप ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से अपील की कि एपस्टीन केस के पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सुनवाई कराई जाए, ताकि वे खुलकर अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि हर महिला को मौका मिलना चाहिए कि वह अपनी कहानी सार्वजनिक रूप से बता सके। तभी सच सामने आएगा।
ये भी पढ़ें:- Car Exports: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद चीन के कार निर्यात में तेज उछाल, लेकिन घरेलू बिक्री में लगातार गिरावट
फिर चर्चा में आया एपस्टीन मामला़
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सरकार इस विवाद से आगे बढ़ते दिख रहे थे। ईरान युद्ध जैसे बड़े मुद्दों के बीच यह मामला थोड़ा शांत पड़ गया था, लेकिन मेलानिया के बयान के बाद यह फिर चर्चा में आ सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.