फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US may end Iran oil sanctions waiver for India and other countries

ईरान से तेल खरीदने पर भारत सहित अन्य देशों से खफा अमेरिका, छूट खत्म कर सकता है

Mon, 22 Apr 2019 12:06 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 22 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
US may end Iran oil sanctions waiver for India and other countries
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका सोमवार को ईरान से तेल खरीदने वाले देशों को लेकर एक बड़ी घोषणा कर सकता है। जिसमें इन देशों को या तो ईरान से तेल आयात खत्म करना होगा या फिर प्रतिबंधों का सामना करना होगा। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने ये बात राइटर्स को बताई है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी इससे तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


loader

वाशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट की सूत्र ने पुष्टि की है, जिसमें ये कहा गया है कि प्रशासन पिछले साल के अंत में ईरानी तेल के कुछ आयातकों को दी गई प्रतिबंध छूट को समाप्त कर देगा। तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना से ही सोमवार को कच्चे तेल में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। जिससे इसकी कीमत 74.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। जो एक नवंबर के बाद से सबसे अधिक है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को बीते हफ्तों में ये साफ कह चुके हैं कि वह छूट को खत्म करना चाहते हैं। वहीं इस मामले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन भी काम कर रहे हैं। बता दें 2015 में अमेरिका ने खुद को ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अलग कर लिया था। 

इसके बाद नवंबर में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया। इसके बाद एक एक करके तेल खरीददारों पर लगे प्रतिबंधों में कुछ छूट दे दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि ये देश तेल के लिए अन्य विकल्प खोज सकें। 

इन देशों की सूची में भारत के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली और ग्रीस शामिल हैं। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री ने छूट को अब खत्म करने की बात भी कही है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंध की वजह से तेल की आपूर्ति में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि अमेरिका और सऊदी अरब सहित दूसरे देशों ने तेल का उत्पादन बढ़ा दिया है। 

नवंबर से इटली, ग्रीस और ताइवान ने ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया था। वहीं अन्य पांच देश ये कोशिश कर रहे हैं कि उनके खिलाफ अभी किसी तरह का प्रतिबंध न लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed