{"_id":"66552acc24162ae6d70f17e5","slug":"us-many-people-died-due-to-storm-in-america-power-cut-to-millions-of-houses-buildings-destroyed-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में तूफान से 19 लोगों की मौत, लाखों घरों की बिजली गुल; कई राज्यों में इमारतें तबाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में तूफान से 19 लोगों की मौत, लाखों घरों की बिजली गुल; कई राज्यों में इमारतें तबाह
Tue, 28 May 2024 06:25 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, ह्यूस्टन।
एजेंसी, ह्यूस्टन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 May 2024 06:25 AM IST
सार
US: टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि तूफान में 100 लोग घायल हो गए। हालांकि सटीक आंकड़ा बता पाना थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि 200 से ज्यादा मकान व अन्य इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गईं और 100 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
मध्य अमेरिकी राज्यों में तूफान से 19 लोगों की मौत
- फोटो : ANI/X/@TxStormChasers
विस्तार
मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, कैंटुकी और अर्कांसस राज्यों में आए शक्तिशाली तूफान के चलते दो बच्चों सहित 19 लोग मारे गए हैं। चारों प्रांतों में तबाही से कई घर नष्ट हो गए। बढ़ते तापमान के बीच 4.70 लाख लोगों को बिजली के बिना ही रहना पड़ा। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
ओक्लाहोमा सीमा के पास टेक्सास की कुक काउंटी में सात लोग मारे गए हैं। यहां तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई। काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा, यहां सिर्फ मलबे का ढेर बचा है। भारी तबाही हुई है। शेरिफ ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक जगह एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लापता लोगों को ढूंढने के लिए खोज व बचाव अभियान अब भी जारी है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा, तूफान में 100 लोग घायल हो गए। हालांकि सटीक आंकड़ा बता पाना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 200 से ज्यादा मकान व अन्य इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गईं और 100 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस तूफान में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वैली व्यू के इलाके सर्वाधिक प्रभावित हुए। टेक्सास, कंसास, टेनिसी, मिसौरी में भी तूफान का असर रहा।
विज्ञापन