फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Jim O'Neill Donald Trump new CDC chief A Washington health insider with libertarian streak

Jim O'Neill: अमेरिका में CDC की कमान ओनील के हाथ, स्वास्थ्य देखभाल का अनुभव नहीं, चुनौतीपूर्ण होगा कार्यकाल

Sat, 30 Aug 2025 02:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 02:51 AM IST
सार

सुसान मोनारेज को अमेरिकी सीडीसी के प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद चर्चा तेज हो गई कि अब राष्ट्रपति ट्रंप इस पद की जिम्मेदारी किसे सौपेंगे? ऐसे में ट्रंप ने अब जिम ओनील को सीडीसी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। ओनील के पास मेडिकल या साइंस की डिग्री नहीं है, फिर भी उन्हें अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी की कमान मिली है।

विज्ञापन
US Jim O'Neill Donald Trump new CDC chief A Washington health insider with libertarian streak
अमेरिकी सीडीसी के नए कार्यकारी निदेशक जिम ओनील - फोटो : यूट्यूब@HHS

विस्तार

अमेरिका में प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के नए प्रमुख को लेकर जारी चर्चाओं के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने जिम ओनील को अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। ओनील को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है जब एजेंसी बड़े बदलावों, इस्तीफों और विवादों से गुजर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि जिम ओनील पेशे से चिकित्सक नहीं हैं और ना ही उनका कोई वैज्ञानिक या मेडिकल बैकग्राउंड है। उनके पास मानविकी में स्नातक और मास्टर डिग्री है। वे टेक अरबपति पीटर थिएल के सहयोगी रह चुके हैं और उनके इन्वेस्टमेंट फंड और अन्य प्रोजेक्ट्स संभाल चुके हैं, जिनमें एक ऐसा गैर-लाभकारी संगठन भी शामिल था जो अमेरिका के बाहर तैरते हुए आजाद द्वीप बसाने की योजना पर काम कर रहा था।
विज्ञापन


जिम ओनील के पास प्रशासन में काम का कितना अनुभव?
बात अगर ओनील के सरकारी अनुभव की करें तो ओनील ट्रंप प्रशासन के अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की तुलना में कम सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन उनके पास स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में छह साल का अनुभव है। फिलहाल वे रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के डिप्टी के रूप में कार्यरत हैं, जो ट्रंप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Crisis: इस्राइल ने गाजा सिटी को युद्ध क्षेत्र घोषित किया, 22 महीने में अब तक 63 हजार+ मौतें; लाखों घायल

US Jim O'Neill Donald Trump new CDC chief A Washington health insider with libertarian streak
जिम ओनील, डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सीडीसी की पूर्व प्रमुख सुसान मोनारेज - फोटो : यूट्यूब@HHS / पीटीआई / एएनआई-रॉयटर्स

ओनील के सामने चुनौतियां
ओनील की नियुक्ति के बाद उनका कार्यकाल इतना आसान नहीं रहने वाला है। कारण है कि ओनील को ऐसे वक्त में सीडीसी की जिम्मेदारी दी गई है जब वहां अनुभवी वैज्ञानिकों और वरिष्ठ अधिकारियों का भारी पलायन हुआ है। हाल ही में चार वरिष्ठ सीडीसी सेंटर डायरेक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया, जिससे एजेंसी की वैज्ञानिक नेतृत्व क्षमता और कमजोर हो गई है। 

210 दिनों तक ओनील को काम करने की अनुमति
ओनील को कार्यकारी निदेशक के रूप में अधिकतम 210 दिनों तक काम करने की अनुमति है। हालांकि, कार्यकारी पद पर कोई कानूनी सीमाएं नहीं होतीं, जिससे वह पूरे अधिकारों के साथ काम कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले ओनील ने अपने नामांकन के दौरान कहा था कि वह सीडीसी की वैक्सीन सिफारिश प्रणाली का समर्थन करते हैं, लेकिन उन्होंने कैनेडी के टीका-विरोधी बयानों की आलोचना करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कैनेडी ने कभी टीकों से लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की।

ये भी पढ़ें:- नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के खिलाफ ट्रंप का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने अरबों का फंड रोका, कहा- खर्च अधिक, लाभ कम

US Jim O'Neill Donald Trump new CDC chief A Washington health insider with libertarian streak
जून, 2025 में स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन विभाग के सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर (दाएं) ने जिम ओनील को विभाग के उप सचिव पद की शपथ दिलाई थी। - फोटो : यूट्यूब@HHS

एक नजर ओनील के विचार और पुराने रिकॉर्ड पर
ओनील अतीत में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि नई दवाओं की प्रभावशीलता को बाजार में आने के बाद ही परखा जाए, जो कि मेडिकल इंडस्ट्री के लिए खतरनाक हो सकता है। इसी वजह से वह ट्रंप के पहले कार्यकाल में एफडीए प्रमुख नहीं बन पाए।

ऐसे में ट्रंप प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी टीकों को लेकर संदेह जताते रहे हैं। सीडीसी में अब एक नई वैक्सीन सलाहकार समिति बनाई गई है जिसमें कई वैक्सीन-संशयवादियों को जगह दी गई है। यह समिति जल्द ही खसरा, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों के टीकों की सिफारिशों की समीक्षा करेगी।

क्यों हुआ ये बदलाव समझिए?
गौरतलब है कि ओनील ने सुसान मोनारेज की जगह ली है, जिन्हें केवल एक महीने पहले सीडीसी का निदेशक बनाया गया था। मोनारेज के वकीलों ने कहा कि उन्होंने गैर-वैज्ञानिक और खतरनाक निर्देशों को मानने से इंकार किया और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को हटाने का विरोध किया, जिसके चलते उन्हें हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed