फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump admin cancels USD 679 million for offshore wind projects as attacks on reeling industry continue

नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के खिलाफ ट्रंप का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने अरबों का फंड रोका, कहा- खर्च अधिक, लाभ कम

Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में 12 ऑफशोर विंड प्रोजेक्ट्स के लिए दी जा रही 679 मिलियन डॉलर की फंडिंग रद्द कर दी है। ट्रंप ने पवन और सौर ऊर्जा को महंगा और धोखाधड़ी बताया, जबकि विशेषज्ञों ने उनके दावे को गलत कहा। ट्रंप प्रशासन ने दावा किया कि अब ये पैसा बंदरगाह और इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगाएगी।

विज्ञापन
Trump admin cancels USD 679 million for offshore wind projects as attacks on reeling industry continue
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में नवीकरणीय उर्जा को ट्रंप प्रशासन ने एक और बड़ा झटका दिया है। इसके तहत प्रशासन ने शुक्रवार को 12 ऑफशोर विंड प्रोजेक्ट्स (समुद्री पवन ऊर्जा परियोजनाएं) के लिए दी जा रही 679 मिलियन डॉलर (लगभग 5,600 करोड़ रुपये) की फंडिंग रद्द कर दी। इस फैसले से 11 राज्यों की परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें उत्तरी कैलिफोर्निया की एक फ्लोटिंग विंड फार्म के लिए 435 मिलियन डॉलर और मैरीलैंड के एक प्रोजेक्ट के लिए 47 मिलियन डॉलर की राशि शामिल है।

विज्ञापन


ट्रंप ने फिर कहा विंड और सोलर सबसे बड़ा धोखा
इसको लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर दावा किया कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के लिए पवन और सौर ऊर्जा जिम्मेदार हैं, जिसे ऊर्जा विशेषज्ञों ने गलत बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एआई डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग, पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी घटनाएं ही असली वजह हैं।
विज्ञापन


वहीं परिवहन मंत्री शॉन डफी ने भी इन परियोजनाओं को संसाधनों की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि बेवजह के विंड प्रोजेक्ट्स संसाधनों की बर्बादी हैं। ट्रंप प्रशासन अमेरिका की समुद्री इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए असली इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रहा है। फंडिंग को अब बंदरगाहों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Crisis: इस्राइल ने गाजा सिटी को युद्ध क्षेत्र घोषित किया, 22 महीने में अब तक 63 हजार+ मौतें; लाखों घायल

बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने हाल के हफ्तों में सौर और पवन ऊर्जा के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इसमें बाइडन सरकार द्वारा मंजूर प्रोजेक्ट्स को रद्द करना और फंडिंग बंद करना शामिल है। इसको लेकर ट्रंप का दावा है कि वे अमेरिका को फिर से ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व नेता बनाना चाहते हैं और इसके लिए कोयला, तेल और गैस जैसी पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर दे रहे हैं।


फंडिंग पर रोक के बाद डेमोक्रेटिक नेताओं की नाराजगी
ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद अमेरिका में बयानबाजी तेज हो गई है। कैलिफोर्निया के सांसद जेरेड हफमैन ने इसे चौंकाने वाला और निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप और उनके मंत्री साफ ऊर्जा से नफरत करते हैं और सस्ती, भरोसेमंद बिजली और हजारों नौकरियों को खत्म कर रहे हैं। वहीं रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा कि यह सिर्फ प्रोजेक्ट रोकना नहीं, बल्कि हमारे काम, परिवार और भविष्य पर हमला है। 

ये भी पढ़ें:- India-PAK Relations: भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, इशाक डार बोले- इन शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार

न्यू जर्सी और रोड आइलैंड के प्रोजेक्ट्स पर भी रोक
इसेक साथ ही ऊर्जा विभाग ने न्यू जर्सी के एक विंड प्रोजेक्ट के लिए 716 मिलियन डॉलर की लोन गारंटी भी वापस ले ली है। साथ ही, पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने रोड आइलैंड और कनेक्टिकट के पास बन रही रिवॉल्यूशन विंड नाम की लगभग पूरी हो चुकी विंड फार्म के निर्माण पर भी रोक लगा दी। इस प्रोजेक्ट से 3.5 लाख घरों को बिजली मिलनी थी, लेकिन अब इसके रुकने से बिजली दरों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed