{"_id":"6848eb8968c7872e2907bc57","slug":"us-jack-ciattarelli-backed-by-donald-trump-wins-new-jersey-republican-primary-for-governor-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप समर्थक सियाटारेली न्यूजर्सी गवर्नर का प्राइमरी चुनाव जीते, डेमोक्रेट्स का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप समर्थक सियाटारेली न्यूजर्सी गवर्नर का प्राइमरी चुनाव जीते, डेमोक्रेट्स का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती
Wed, 11 Jun 2025 08:05 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 11 Jun 2025 08:05 AM IST
सार
अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को देखते हुए इस साल दोनों राज्यों के चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। न्यूजर्सी में बीते आठ साल से डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है। यही वजह है कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी के लिए मौके बन रहे हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड का पश्चिम एशिया दौरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक जैक सियाटारेली न्यूजर्सी गवर्नर का प्राइमरी चुनाव जीत गए हैं। अब गवर्नर पद के आम चुनाव में सियाटारेली को डेमोक्रेटिक पार्टी की चुनौती से निपटना होगा। गौरतलब है कि न्यूजर्सी राज्य डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है और तीनों बार राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को न्यूजर्सी से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अब सत्ता विरोधी लहर का फायदा जैक सियाटारेली को मिल सकता है।
पूर्व में भी गवर्नर चुनाव में रहे उम्मीदवार
प्राइमरी चुनाव में सियाटारेली का मुकाबला पूर्व रेडियो प्रस्तोता बिल स्पाडेया, राज्य सीनेटर जो ब्रामनिक, एंगलवुड क्लिफ्स के पूर्व मेयर मारियो क्रानजाक और कॉन्ट्रैक्टर जस्टिन बारबेरा से मुकाबला था। सियाटारेली को राष्ट्रपति ट्रंप का करीबी होने का फायदा मिला। राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूजर्सी के मतदाताओं से सियाटारेली को जिताने की अपील की और उनकी अपील का असर भी हुआ। सियाटारेली राज्य विधानसभा के सदस्य रहे हैं और साल 2018 में सियाटारेली ने गवर्नर चुनाव लड़ने के लिए राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
ये भी पढ़ें- Gaza Crisis: भूख पर भारी मौत... राहत सामग्री की जद्दोजहद में फलस्तीनी; इस्राइली सेना की गोलीबारी में 36 की मौत
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है न्यूजर्सी
सियाटारेली साल 2021 में भी न्यूजर्सी के गवर्नर का चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें कुछ प्रतिशत वोटों से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर फिल मर्फी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इस साल न्यूजर्सी के साथ ही वर्जीनिया में भी गवर्नर पद के लिए चुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को देखते हुए इस साल दोनों राज्यों के चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। न्यूजर्सी में बीते आठ साल से डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है। यही वजह है कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी के लिए मौके बन रहे हैं। हाल के दिनों में राज्य में डेमोक्रेट पार्टी के लिए समर्थन में कमी भी आई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन