फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US issues Worldwide caution alert after Al Qaeda chief Ayman al-Zawahiri death

Al-Zawahiri Death: अल कायदा प्रमुख अल-जवाहिरी की मौत के बाद सतर्क हुआ अमेरिका , दुनिया भर में जारी किया अलर्ट

Wed, 03 Aug 2022 11:37 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

Al Qaeda chief Ayman al-Zawahiri death: अमेरिकी विदेश विभाग ने आगे कहा कि आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी की मृत्यु के बाद, अल-कायदा के समर्थक, या उससे संबद्ध आतंकवादी संगठन दुनिया भर में रह रहे अमेरिकी कर्मियों या नागरिकों पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
US issues Worldwide caution alert after Al Qaeda chief Ayman al-Zawahiri death
अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया भर में अलर्ट जारी किया है। सभी देशों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने आगे कहा कि आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी की मृत्यु के बाद, अल-कायदा के समर्थक, या उससे संबद्ध आतंकवादी संगठन दुनिया भर में रह रहे अमेरिकी कर्मियों या नागरिकों पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। चूंकि आतंकवादी हमले अक्सर बिना किसी चेतावनी के होते हैं, इसलिए अमेरिकी नागरिकों को हमेशा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विदेश यात्रा करते समय खुद का ख्याल रखें। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवादी अमेरिका के मित्र देशों को भी निशाना बना सकते हैं इसलिए सुरक्षा और खुफिया एजेंसी भी निगरानी बनाए रखें।

विज्ञापन


अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था अल-जवाहिरी
बता दें कि पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे गए अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद उसकी विरासत संभाल रहा आतंकी सरगना अयमान अल-जवाहिरी अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा दी गई कड़ी सुरक्षा के बीच मारा गया। उसे काबुल में शनिवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की विशेष टीम ने एक ड्रोन हमले में मार गिराया। 
विज्ञापन


9/11 के पीड़ितों को न्याय मिल गया: जो बाइडन
अल-जवाहिरी की मौत के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमने जवाहिरी को मार दिया है, 9/11 के पीड़ितों को न्याय मिल गया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि काबुल में हवाई हमले में अलकायदा आतंकी और 9/11 हमले के मास्टरमाइंड अल-जवाहिरी को ढूंढकर मार गिराया गया है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिका और यहां के लोगों के लिए जो भी खतरा बनेगा, हम उसे नहीं छोड़ेंगे। हम अफगानिस्तान में आतंक पर हमला जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने अल-जवाहरी को काबुल शहर के एक घर में ट्रैक किया, जहां वह अपने परिवार के साथ छिपा हुआ था। राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह ऑपरेशन को मंजूरी दी और इसे रविवार को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन था अल-जवाहिरी जिसे अमेरिका ने शनिवार रात मौत के घाट उतार दिया
ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा प्रमुख की कुर्सी अयमान अल-जवाहिरी ने संभाल ली। अयमान अल-जवाहिरी की उम्र 71 साल है। इसने भी ओसामा के मरने के बाद भारत, अमेरिका समेत कई देशों में आतंकी हमले करवाए। इसका जन्म 1951 में गिजा में हुआ था। जवाहरी ने मेडिकल की पढ़ाई की थी। अभी इसकी तलाश दुनियाभर की कई एजेंसियां कर रहीं हैं। कहा जाता है कि अलकायदा को अभी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, ईराक, कुवैत जैसे देशों से फंडिंग मिलती है।


अल-जवाहिरी और ओसामा की मुलाकात कुछ इस तरह हुई
सऊदी में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। लादेन अपने संगठन को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के पेशावर गया था और इस दौरान  अल जवाहिरी भी उसके साथ था। यहीं से दोनों आतंकियों के बीच रिश्ता और मजबूत होने लगा। इसके बाद 2001 में अल जवाहिरी ने  अपने संगठन का अलकायदा में विलय कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed