{"_id":"69a2b7d40a01f00f9908402c","slug":"us-israel-iran-war-russian-official-says-america-shows-true-colours-with-attack-on-iran-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia On Iran Attack: ईरान पर हमले के बाद रूस का तीखा बयान, कहा-अमेरिका ने अपना असली रंग दिखा दिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia On Iran Attack: ईरान पर हमले के बाद रूस का तीखा बयान, कहा-अमेरिका ने अपना असली रंग दिखा दिया
Sat, 28 Feb 2026 03:10 PM IST
Love Gaur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Love Gaur
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:10 PM IST
सार
Russia On Iran Attack: शनिवार सुबह 8 बजे इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर ताबततोड़ मिसाइल हमले कर दिए। इस्राइल ने ईरान के छह शहरों को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे। इसके बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका ने इस्राइल के साथ हमले किए हैं। वहीं अब इस तनाव पर रूस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर सुबह आठ बजे से रॉकेट दागे। इस्राइल ने ईरान के छह शहरों को निशाना बनाते हुए सुप्रीम नेता खामेनेई, राष्ट्रपति और ईरानी मंत्रियों के दफ्तरों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए साफ कहा कि यह हमले अमेरिका ने इस्राइल के साथ मिलकर किए हैं। इसी के साथ कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति वाला देश नहीं बन सकता है। अब ईरान पर हुए हमले को लेकर रूस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
न्यूक्लियर बातचीत सिर्फ दिखावा: रूस
रूसी अधिकारी का कहना है कि ईरान पर हमला करके अमेरिका ने अपना ‘असली रंग’ दिखाया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव, जो रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के वर्तमान डिप्टी चेयरमैन हैं, उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह सैन्य अभियान से पहले ईरान के साथ न्यूक्लियर बातचीत को सिर्फ दिखावे के लिए इस्तेमाल कर रहा था।
मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर कहा कि शांति कायम करने वाले ने एक बार फिर अपना असली रंग दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ सभी बातचीत एक कवर ऑपरेशन है। इस पर किसी को शक नहीं था। कोई भी सच में किसी भी बात पर सहमत नहीं होना चाहता था।
विज्ञापन
'हथियार डालें या मौत का सामना करें', ईरान को ट्रंप ने दी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य हमले की पुष्टि की है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल विकास को लेकर ट्रंप की इस कड़ी चेतावनी दी। संयुक्त सैन्य हमले के बाद ट्रंप ने ईरान से साफ शब्दों में कहा है कि वह 'अपने हथियार डाल दे या फिर निश्चित मौत का सामना करे'। यह बड़ी सैन्य कार्रवाई मुख्य रूप से ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और मिसाइल विकसित करने से रोकने के लिए की गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता है। हम ईरान की नौसेना को खत्म करने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के अंदर ऑपरेशन शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में ईरान से अमेरिका और दूसरों को खतरा है। हम ईरान की मिसाइलों को तबाह कर देंगे।
ये भी पढ़ें: 'न 20%, न 30%': बातचीत से क्यों खुश नहीं थे ट्रंप, अमेरिका-ईरान के बीच विवाद क्या है, आखिर क्यों नहीं टली जंग?
30 जगहों पर ताबड़तोड़ हमले
इस्राइल ने शनिवार को सुबह-सुबह ही ईरान पर हमला कर दिया। तेहरान सहित छह शहरों को निशाना बनाया गया है, जिसमें सैन्य ठिकानों, मंत्रियों के कार्यालयों पर रॉकेट दागे। इसी के साथ इस्राइल ने हवाई सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया। साथ ही अपने नागरिकों को बंकरों में शिफ्ट कर दिया। वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए जबावी हमला किया, जिसमें इस्राइल के अलावा कई देशों पर अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बम बरसाए।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन