Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला
Israel Attacks Iran News Live: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए, दूसरे दिन भी जारी हैं। जवाब में ईरान ने भी कई देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। होर्मुज की खाड़ी के पास एक तेल वाले जहाज पर हमला किए जाने की खबर है।इसमें टैंकर वाले इस जहाज पर 15 भारतीय भी सवार थे। अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़िए तनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स..
ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच युद्ध से जुड़े पहले दिन का अपडेट यहां पढ़ें-
- Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ
- Iran-Israel War: ओमान के तेल टैंकर पर ईरान का हमला, चपेट में आए 15 भारतीय; दुबई से हाइफा तक हमलों की दहशत
- खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ईरानी महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया में शरण की अर्जी वापस ली
ईरान की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान जहरा गनबरी ने ऑस्ट्रेलिया में दी गई शरण की अर्जी वापस ले ली है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक वह जल्द ही मलेशिया से ईरान लौटेंगी। रिपोर्ट के अनुसार टीम के तीन खिलाड़ियों और एक सहयोगी स्टाफ सदस्य ने भी पहले अपनी शरण याचिका वापस ले ली थी और मलेशिया पहुंच गए थे। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि विदेशों में खेलने वाले खिलाड़ियों पर ईरानी अधिकारियों की ओर से दबाव डाला जाता है। उनका कहना है कि अगर खिलाड़ी सरकार के खिलाफ बयान दें या देश छोड़ने की कोशिश करें तो उनके परिवारों को धमकी या संपत्ति जब्त करने जैसी चेतावनी दी जाती है।दुबई में सुनी गई तेज आवाजें एयर डिफेंस की कार्रवाई का नतीजा: दुबई सरकार
दुबई सरकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि दुबई के अलग-अलग इलाकों में जो तेज आवाजें सुनी गईं, वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा की गई सफल कार्रवाई का परिणाम थीं। सरकार के अनुसार, हवाई सुरक्षा प्रणाली ने संभावित खतरे को सफलतापूर्वक रोक दिया। संबंधित टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।
हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत
ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हालिया हवाई हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में बेसिज के मेजर जनरल शाहिद मोहम्मद शिराजी का नाम शामिल है, जो सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर के कार्यालय के प्रमुख थे। इसके अलावा, हवाई हमलों में जनरल शाहिद सालेह असदी, जो जनरल स्टाफ ऑफ़ द आर्म्ड फोर्सेज में इंटेलिजेंस के डिप्टी थे, वो भी मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमले ईरानी सैन्य ढांचे पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
इस्राइली नागरिकों को बम शेल्टर से बाहर आने को कहा गया
इस्राइली सेना की होम फ्रंट कमांड ने कहा है कि अब इस्राइली नागरिक बम शेल्टर से बाहर आ सकते हैं। यह निर्देश उन हालिया ईरानी मिसाइल हमलों के दौरान हवाई चेतावनी बजने के बाद जारी किया गया। हालांकि, उन्होंने नागरिकों से यह भी कहा कि वे अभी भी शेल्टर के पास ही रहें ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत वापस जा सकें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोग सुरक्षित रहें और अचानक हमले की स्थिति में नुकसान से बचें।
पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच बातचीत
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और भारत की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि संघर्ष को जल्द रोकने की जरूरत है। भारत ने दोहराया कि सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति स्थापित करनी चाहिए।
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India's concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
तेहरान के गांधी अस्पताल पर अमेरिका-इस्राइल के हवाई हमले का दावा
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने दावा किया है कि राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से में स्थित गांधी अस्पताल पर अमेरिका और इस्राइल ने हवाई हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान के गांधी अस्पताल को जायोनी-अमेरिकी हवाई हमलों का निशाना बनाया गया।
ईरान की अन्य समाचार एजेंसियों ने भी इस घटना से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल के अंदर का है। वीडियो में फर्श पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है और खाली व्हीलचेयर भी नजर आ रही हैं।
ईरानी हमलों के बीच यूएई ने दो दिनों के लिए बंद किया शेयर बाजार
यूएई ने ईरानी मिसाइल हमलों के बाद एहतियात के तौर पर सोमवार और मंगलवार को अपने शेयर बाजार बंद रखने का फैसला किया है। यूएई की कैपिटल मार्केट्स अथॉरिटी ने बताया कि अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज और दुबई फाइनेंशियल मार्केट 2 और 3 मार्च को बंद रहेंगे। प्राधिकरण ने कहा कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कदम उठाए जाएंगे। यूएई के ये दोनों शेयर बाजार मध्य पूर्व के सबसे बड़े पांच बाजारों में गिने जाते हैं और यहां कई बड़ी कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इस बीच, खाड़ी क्षेत्र के जिन बाजारों में रविवार को कारोबार हुआ, वहां भारी गिरावट देखी गई।
कुवैत में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत
अमेरिकी चैनल एनहबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान के दौरान जिन तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, वे कुवैत में तैनात थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सैनिक उस समय कुवैत में मौजूद थे, जब क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ था। कुवैत उन खाड़ी देशों में शामिल है, जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं।
बताया जा रहा है कि शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर बमबारी अभियान शुरू किया था। इसके बाद से ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए। इन्हीं हमलों के बीच तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। हालांकि हमले की पूरी परिस्थितियों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यूएई ने ईरान में अपना दूतावास बंद किया
यूएई ने ईरान में अपना दूतावास बंद करने और अपने राजदूत को वापस बुलाने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम यूएई की जमीन पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों के बाद उठाया गया है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि तेहरान स्थित दूतावास को बंद किया जा रहा है। साथ ही राजदूत और वहां तैनात सभी राजनयिक अधिकारियों को भी वापस बुलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय की रणनीतिक संचार निदेशक ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
UAE Announces Closure of Embassy in Tehran and Withdrawal of Ambassador and Diplomatic Mission, Condemns Iranian Missile Attacks
— Afra Al Hameli (@AfraMalHameli) March 1, 2026
The United Arab Emirates has announced the closure of its Embassy in Tehran and the withdrawal of its Ambassador to the Islamic Republic of Iran,…
बयान में कहा गया कि ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले खुलेआम आक्रामक कार्रवाई हैं। इन हमलों में रिहायशी इलाकों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े स्थानों को निशाना बनाया गया। इससे आम नागरिकों की जान को खतरा पैदा हुआ। यूएई ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि अपने देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी था। इस फैसले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में और तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।