फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Iran Talks Abbas Araghchi States War via Israel or a Ceasefire the Two Cannot Go Hand in Hand

'इस्राइल के जरिए जंग या फिर युद्धविराम': वार्ता की बीच ईरान की दो टूक, अराघची बोले- दोनों एक साथ नहीं चल सकते

Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
सार

क्या अमेरिका सीजफायर मानेगा या टकराव बढ़ेगा? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका को साफ फैसला लेना होगा शांति या इस्राइल के जरिए युद्ध। इसके साथ ही उन्होंने में बढ़ती हिंसा का हवाला देते हुए इसे मानवीय संकट बताया और कहा कि अब दुनिया अमेरिका के कदम पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
US Iran Talks Abbas Araghchi States War via Israel or a Ceasefire the Two Cannot Go Hand in Hand
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दी है। अराघची ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की शर्तें बिल्कुल साफ हैं। अमेरिका को अब एक फैसला लेना होगा या तो वह युद्धविराम को माने या फिर इस्राइल के जरिए युद्ध जारी रखे। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं। ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया वहां हो रही हिंसा और लोगों की मौत को देख रही है। उन्होंने इसे गंभीर मानवीय संकट बताया।

विज्ञापन


अराघची ने कहा कि अब फैसला पूरी तरह अमेरिका के हाथ में है। दुनिया देख रही है कि अमेरिका अपने वादों पर कितना कायम रहता है और क्या वह वास्तव में शांति चाहता है। इस बयान के बाद अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि अमेरिका इस पर क्या कदम उठाता है और क्या दोनों देशों के बीच तनाव कम हो पाता है या नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- संघर्षविराम पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान की राहत बरकरार, इस देश की बढ़ीं मुश्किलें, समझौते से किया बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल का लेबनान पर हमला
बता दें कि ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया जब एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का युद्धविराम लागू हुआ। वहीं दूसरी ओर इस्राइल ने बुधवार दोपहर मध्य बेरूत में कई हमले किए। घनी आबादी वाले कई व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को बिना पूर्व सूचना के निशाना बनाया गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में 254 लोगों की मौत हुई और 1,165 लोग घायल हुए हैं। 

ये भी पढ़ें:- अमेरिका-ईरान वार्ता: ट्रंप ने क्यों ठुकराया पुराना प्लान? कैरोलिन लेविट बोलीं- अब नए प्रस्ताव पर होगी बातचीत

लेबनान के साथ युद्धविराम पर क्या रुख है?
हालांकि इससे पहले लेबनान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि इस समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो बातचीत हुई है, उसमें सिर्फ कुछ तय बिंदुओं पर सहमति बनी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं और फर्जी दावे कर रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, असली बातचीत बंद कमरे में हो रही है और वही समझौते का आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed