{"_id":"65a475e66b66afedd008f7ec","slug":"us-iowa-school-principal-dies-injured-while-protecting-students-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: आयोवा स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, छात्रों की रक्षा करते वक्त हुए थे घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: आयोवा स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, छात्रों की रक्षा करते वक्त हुए थे घायल
Mon, 15 Jan 2024 05:31 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:31 AM IST
सार
मार्बर्गर की मृत्यु की खबर से सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना में पोस्ट की मानो बाढ़ सी आ गई। पोस्ट किए जाने के बाद से ही पहले घंटे के भीतर लगभग 200 लोगों ने संवेदना व्यक्त की। इतना ही नहीं आयोवा रिपब्लिकन गवर्नर किम रेनॉल्ड्स ने भी दुख जताया।
विज्ञापन
आयोवा स्कूल में फायरिंग में घायल प्रिंसिपल की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयोवा में जनवरी माह की शुरुआत में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के दौरान छात्रों को बचाते-बचाते खुद घायल हुए प्रिंसिपल की रविवार को मौत हो गई। कैल्डवेल पैरिश फ्यूनरल होम एंड क्रिमेटरी ने पेरी हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन मारबर्गर की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चार जनवरी को स्कूल में जब छात्र कक्षा से पहले नाश्ते के लिए इकट्ठा हो रहे थे, उस वक्त यह हमला हुआ। इस दौरान मार्बर्गर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोलीबारी में 11 वर्षीय मिडिल स्कूल के छात्र की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
गोली चलाने वाले 17 वर्षीय छात्र की भी खुद को मारने से मौत हो गई। गोलीबारी के अगले दिन, राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि मार्बर्गर ने निस्वार्थ भाव से काम किया और अपने छात्रों को बचाते-बचाते खुद घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें, कि मार्बर्गर की मृत्यु की खबर सबसे पहले उनके परिवार के लिए GoFundMe पेज पर पोस्ट की गई थी। मार्बर्गर की पत्नी, एलिजाबेथ की पोस्ट में लिखा था, 'रविवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी मृत्यु हो गई, डैन अपनी लड़ाई हार गया। उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और हमें 10 दिन दिए जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे।'
गवर्नर ने भी व्यक्त की संवेदना
मार्बर्गर की मृत्यु की खबर से सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना में पोस्ट की मानो बाढ़ सी आ गई। पोस्ट किए जाने के बाद से ही पहले घंटे के भीतर लगभग 200 लोगों ने संवेदना व्यक्त की। इतना ही नहीं आयोवा रिपब्लिकन गवर्नर किम रेनॉल्ड्स ने भी दुख जताया।
गवर्नर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, 'हमारा पूरा राज्य डैन मारबर्गर की मौत की खबर से गमगीन हो गया है। डैन ने साहसपूर्वक अपने छात्रों की रक्षा के लिए खुद को खतरे में डाला और आखिर में उन्हें बचाने के लिए अपनी जान दे दी। उन्हें उनके निस्वार्थ और वीरतापूर्ण कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का दिया आदेश
रेनॉल्ड्स ने रविवार को आयोवा में सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया और मारबर्गर के अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि के दिन सूर्यास्त तक ऐसे ही झुके रहने का आदेश दिया। इसके साथ ही लोगों, व्यवसायों, स्कूलों और स्थानीय प्रशासन को भी सम्मान के संकेत के रूप में उतने ही समय के लिए आधा झुका हुआ झंडा फहराने के लिए आदेश दिया।