फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Involvement deterred Hezbollah from joining all out war on Israel with Hamas news and updates

Hezabollah: हमास के साथ इस्राइल के खिलाफ जंग में शामिल हो सकता था हिज्बुल्ला, इस एक वजह से हटा पीछे, जानें वजह

Tue, 17 Oct 2023 02:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 17 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अफसरों के हवाले से कहा है कि अमेरिकी और इस्राइली खुफिया एजेंसियों ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जमीनी अभियान चलाने के दौरान हिज्बुल्ला की ओर से कार्रवाई की संभावनाओं पर भी चर्चा की है।

विज्ञापन
US Involvement deterred Hezbollah from joining all out war on Israel with Hamas news and updates
हिज्बुल्ला। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल पर हमास की ओर से किए गए हमले को 11 दिन हो चुके हैं। इस बीच लेबनान के ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला ने भी इस्राइल पर कुछ हमले किए हैं, जिसके जवाब में इस्राइली सेना ने उसके कई ठिकानों पर बमबारी की है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिज्बुल्ला पहले हमास के साथ ही इस्राइल पर हमला बोलने वाला था। हालांकि, अमेरिका की ओर से उठाए गए कुछ कदमों की वजह से हिज्बुल्ला इस्राइल के खिलाफ युद्ध छेड़ने से पीछे हट गया। 
विज्ञापन


क्यों इस्राइल के खिलाफ जंग नहीं छेड़ रहा हिज्बुल्ला?
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल-हमास संघर्ष शुरू होने के ठीक बाद अमेरिका की ओर से भूमध्य सागर में दो कैरियर स्ट्राइक उतार दिए गए थे। इनमें विमानवाहक पोत, फाइटर जेट्स और कई युद्धपोत भी मौजूद थे। इसके चलते लेबनान में तैयारी के बावजूद हिज्बुल्ला ने इस्राइल पर हमला नहीं बोला, जिससे इस्राइल एक समय पर दो तरफा युद्ध की संभावना से बच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अफसरों के हवाले से कहा है कि अमेरिकी और इस्राइली खुफिया एजेंसियों ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जमीनी अभियान चलाने के दौरान हिज्बुल्ला की ओर से कार्रवाई की संभावनाओं पर भी चर्चा की है। बताया गया है कि दोनों देशों के अफसरों की समीक्षा में सामने आया है कि हिज्बुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला इस्राइल के साथ पूरी तरह युद्ध में नहीं उतरना चाहते, क्योंकि इससे उनके संगठन और हिज्बुल्ला के लेबनान में प्रभाव पर उल्टा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हिज्बुल्ला के खिलाफ सीधी तरह से सेना उतारने के सरकार के प्रस्ताव को रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed