फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indians living in America also want PM Modi to win, big statement of the head of the expatriate group

US: अमेरिका में रहने वाले भारतीय भी चाहते हैं कि पीएम मोदी ही जीतें, प्रवासी समूह के प्रमुख का बड़ा बयान

Wed, 08 May 2024 12:35 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 08 May 2024 12:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में रहने वाले भारतीय पसंद करते हैं, अमेरिका की आर्थिक वृद्धि में भारतीयों का बड़ा योगदान है। भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक फंडाराइजर अजय जैन भटूरिया ने यह कहा कि सरकार की नीतियों से देश तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन
US: Indians living in America also want PM Modi to win, big statement of the head of the expatriate group
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में रहने वाले भारतीय पसंद करते हैं, अमेरिका की आर्थिक वृद्धि में भारतीयों का बड़ा योगदान है। भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक फंडाराइजर अजय जैन भटूरिया ने यह कहा कि सरकार की नीतियों से देश तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को लेकर भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक फंडराइजर अजय जैन भटूरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले अधिकांश भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे गर्व महसूस करते हैं, जब भारत पूरे विश्व में चमकता है, यही हर भारतीय चाहता है, इसलिए अधिकांश भारतीय देश पर पीएम मोदी की वापसी चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय संयुक्त राज्य अमेरिका की गहरी आर्थिक वृद्धि का हिस्सा हैं, वे आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय अमेरिकी चाहते हैं कि प्रधान मंत्री मोदी वापस आएं। उन्हें गर्व है कि भारत लगातार तरक्की कर रहा है। भारत लगभग छह से सात फीसदी की तेज गति से आर्थिक विकास कर रहा है। आंकड़ों की मानें तो इस साल के अंत तक यह जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शायद 2027 तक भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटुरिया ने कहा कि सरकार की नीतियां भारत को बदल रही हैं, वाणिज्य, छोटे व्यवसाय और बड़े व्यवसाय, रेलवे विकास, सड़क सबके बुनियादी ढांचे में बउनसच किया जा रहा है। जो कि सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विकास को जारी रखने के लिए जरूरी है कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम को फिर से चुना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोग संयुक्त राज्य अमेरिका या कई यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक लेनदेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के पास बेहतर जीवन बीमा तक भी है।


लोगों से जुड़ने सफल रहे मोदी
भटुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीयों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने में सफल रहे हैं।  2014, 2019 यहां तक कि 2023 में जब राष्ट्रपति बिडेन ने राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की थी तब साउथ लॉन में 4,500 से अधिक भारतीय अमेरिकी उनसे मिलने व्हाइट हाउस के बाहर थे। वह भी पीएम मोदी से मिलने के लिए। जो लोग भारत से आए हैं, वे यहां पैदा हुई दूसरी पीढ़ी की तुलना में भावनात्मक रूप से कहीं अधिक जुड़े हुए हैं। जब वे भारत की आर्थिक वृद्धि देखते हैं, जब वे ग्रामीण भारत का विकास देखते हैं। वे देखते हैं कि पिछले 10 वर्षों में भारत की सुरक्षा में सुधार हुआ है। वर्तमान मोदी सरकार ने आतंकवादी खतरों या आतंकवादी घटनाओं को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed