फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US India ties based on common vision and values says US Defence Secretary Lloyd Austin

Shangri La: 'भारत-अमेरिका के संबंध समान विचार पर आधारित', शांगरी ला डायलॉग में बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री

Sat, 01 Jun 2024 11:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 01 Jun 2024 11:19 AM IST
सार

ऑस्टिन ने प्रतिनिधियों को बताया कि अमेरिकी रक्षा अद्योग को जापान समेत अन्य कई देशों के साथ एकीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तभी सुरक्षित रह सकता है जब एशिया सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
US India ties based on common vision and values says US Defence Secretary Lloyd Austin
लॉयड ऑस्टिन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि भारत-अमेरिता के रिश्ते समान दृष्टि और समान विचार पर आधारित है। इन दोनों देशो के बीच के संबंधों में रफ्तार भी बढ़ेगी। ऑस्टिन की यह टिप्पणी शांगरी ला डायलॉग में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर आई। बता दें कि शांगरी ला डायलॉग एशिया का प्रमुख रक्षा शिखर सम्मेलन है। 
विज्ञापन


लॉयड ऑस्टिन ने भारत-अमेरिका के संबंधों का विवरण दिया
भारत-अमेरिका के रिश्ते को लेकर एक प्रतिनिधि ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से सवाल किया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, "मौजूदा समय में भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। यह उतना ही अच्छा और बेहतर है, जितना पहले था।" उन्होंने आगे कहा, "हम भारत के साथ मिलकर बख्तरबंद वाहनों का सह-उत्पादन कर रहे हैं। इस परियोजना में प्रगति हुई है।"
विज्ञापन


ऑस्टिन ने आगे कहा, "भारत-अमेरिका के संबंध समान दृष्टि और समान विचार पर आधारित है। इसलिए मुझे लगता है कि इस रिश्ते में जो गति हम देख रहे हैं, वह न केवल जारी रहेगा बल्कि ये रफ्तार भी पकड़ेगी।" हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर ऑस्टिन ने कहा, "इस क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ, रक्षा उद्योग को बेहतर तरीके से एकीकृत करने के लिए हम राष्ट्रीय बाधाओं को तोड़ रहे हैं।" उन्होंने आश्वासन दिया कि हिंद-प्रशांत में अमेरिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्टिन ने बताया क्यों एशियाई क्षेत्रों में अमेरिका अपनी उपस्थिति बनाए हुए है
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अंतर्गत हिंद महासागर और दक्षिणी चीन सागर समेत ताइवान, फिलीपींस. ब्रुनेई, मलयेशिया और वियतनाम शामिल है। ऑस्टिन ने प्रतिनिधियों को बताया कि अमेरिकी रक्षा अद्योग को जापान समेत अन्य कई देशों के साथ एकीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम साथ मिलकर उन क्षमताओं में निवेश कर रहे हैं, जो स्थायी सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा दता है।" लॉयड ने बताया, "हम अपने निवेश को अपनी रणनीति से जोड़ते हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिका तभी सुरक्षित रह सकता है जब एशिया सुरक्षित रहेगा। इसी वजह से अमेरिका लंबे समय से ही एशियाई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed