फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US increased pressure on China in the South Sea and naval exercises started

तनाव बरकरार: दक्षिण सागर में चीन पर अमेरिका ने बढ़ाया दबाव, नौसैन्य अभ्यास शुरू

Fri, 28 Jan 2022 02:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 02:50 AM IST
सार

एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इसी माह विवादित स्प्रैटली द्वीप के पास पांच दिनी नौसैन्य अभ्यास शुरू कर दिया।

विज्ञापन
US increased pressure on China in the South Sea and naval exercises started
US navy warship - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण सागर में चीनी नौसैन्य दृढ़ता को चुनौती देने के मकसद से अमेरिका जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखे हैं। एशियाई नेताओं को डर था कि डोनाल्ड ट्रंप के पद से हटने के बाद अमेरिका इस क्षेत्र में अपने कदम पीछे खींच सकता है लेकिन यहां इसके उलट हो रहा है।

विज्ञापन


चीन-ताइवान तनाव के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत दक्षिण सागर में प्रवेश कर गए हैं। अमेरिकी यूएसएस कार्ल विंसन ने दक्षिण चीन सागर में स्प्रैटली द्वीप के पास एसेक्स एम्फीबियस रेडी ग्रुप क्षेत्र में 5 दिनी अभ्यास के दौरान चीनी नौसैनिक ताकत को चुनौती देते हुए बड़ा अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन


एशिया टाइम्स ने बताया कि अमेरिका ने पिछले साल की तुलना में दो सप्ताह पहले यह प्रदर्शन शुरू किया। यहां मौजूद पैरासेल, स्प्रैटली और स्कारबोरो शोल नामक द्वीपों पर चीन अपना दावा करता है। जबकि अमेरिका ने यह अभ्यास चीनी दावों को खारिज करते हुए किया। स्ट्राइक ग्रुप कमांडर रियर एडमिरल डैन मार्टिन ने कहा, हम यहां हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिकी नौसेना की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में दखल न करे अमेरिका : चीन
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से कुछ दिन पूर्व चीन ने कहा है कि वाशिंगटन को खेलों में दखल से बचना चाएि और ताइवान मुद्दे पर तनाव भड़काना बंद करना चाहिए। यह संदेश चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ फोन पर हुई बातचीत में दिया।


उन्होंने कहा कि ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका आग से खेल रहा है। वांग ने सभी तरह की चीन विरोधी मंडलियां बनाना बंद करने का आह्वान भी अमेरिका से किया। बता दें कि अमेरिका द्वारा 4 दिसंबर से बीजिंग में शुरू शीतकालीन ओलंपिक में अपने राजनयिक भेजने से इनकार के बाद ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा ने भी यही कदम उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed