फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US imposing new round of sanctions on Iranian officials accused of repressing protests News In Hindi

US-Iran Tensions: ईरान में प्रदर्शन को दबाने पर अमेरिका सख्त, शीर्ष अधिकारी समेत 18 लोगों पर लगाए नए प्रतिबंध

Thu, 15 Jan 2026 09:32 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 09:32 PM IST
सार

ईरान में कई दिनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के आरोप में अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और एक गुप्त बैंकिंग नेटवर्क से जुड़े 18 लोगों व कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। 

विज्ञापन
US imposing new round of sanctions on Iranian officials accused of repressing protests News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने ईरान के कई अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सख्ती की और उनके अधिकारों का उल्लंघन किया। यह कार्रवाई अमेरिका की ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने गुरुवार को की है।

विज्ञापन

अमेरिका ने सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सचिव को निशाना बनाया है। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करने की बात कही थी। इसके अलावा अमेरिका ने 18 लोगों और कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो ईरान की वित्तीय संस्थाओं से जुड़े एक गुप्त बैंकिंग नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ईरान के लोगों के साथ अमेरिका
मामले में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका ईरान के लोगों की आजादी और न्याय की मांग का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि जो लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। बता दें कि इन प्रतिबंधों के तहत संबंधित लोगों और कंपनियों की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं और उन्हें अमेरिका से कारोबार करने से रोका जाएगा। हालांकि अमेरिका ने यह भी माना कि ये प्रतिबंध ज्यादातर प्रतीकात्मक हैं, क्योंकि जिन पर कार्रवाई हुई है, उनके पास अमेरिका में ज्यादा धन या संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Venezuela: माचाडो से बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा कदम, वेनेजुएला से जुड़ा तेल टैंकर 'वेरोनिका' को किया जब्त


इससे पहले ट्रंप ने दिए थे ये संकेत

हालांकि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान में फांसी की सजा दिए जाने पर रोक के साथ ही हत्याएं भी थम गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें 'विश्वसनीय सूत्रों' से पता चला है कि ईरान में फांसी की योजनाएं रोक दी गई हैं। हालांकि, इसके उलट तेहरान ने प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई में त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा देने के संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने पाकिस्तान को दिखाई औकात: वीजा पर रोक लगते ही गिड़गिड़ाया पड़ोसी देश, वीजा के लिए करने लगा मिन्नतें

ईरान में अब तक 3438 प्रदर्शनकारियों की मौतें
गौरतलब है कि ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सर्वोच्च नेता खामेनेई की हुकूमत ने दमनकारी नीतियां अपनाई हैं। नॉर्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स (आईएचआर) एनजीओ के हवाले से एएफपी ने बताया कि ईरान में प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई के दौरान कम से कम 3,428 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और 10,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed