फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US imposes new sanctions over Russian oil price cap violations

US: रूस के खिलाफ अमेरिका का एक्शन, सीमा शुल्क का उल्लंघन कर रूसी तेल ले जाने वाली कंपनियों-जहाजों पर रोक

Fri, 17 Nov 2023 04:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 04:27 AM IST
सार

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय यूएई स्थित तीन फर्मों और जहाजों को प्रतिबंधित किया है। यह फर्म और जहाज 60 अमेरिकी डॉलर मूल्य सीमा के ऊपर रूसी कच्चे तेल को ले जाने के लिए अमेरिकी सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
US imposes new sanctions over Russian oil price cap violations
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और अमेरिका के बीच खींचतान लगातार जारी है। इस बीच अमेरिका ने उन फर्मों और जहाजों पर रोक लगा दी, जो बहुराष्ट्रीय मूल्य सीमा का उल्लंघन करके रूसी कच्चा तेल ले जाने के लिए अमेरिका सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा, अमेरिका ने क्रेमलिन के प्रभाव से जुड़े बाल्कन लोगों और फर्मों पर भी प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन


माल परिवहन करने से ब्लैकलिस्ट किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय यूएई स्थित तीन फर्मों और जहाजों को प्रतिबंधित किया है। यह फर्म और जहाज 60 अमेरिकी डॉलर मूल्य सीमा के ऊपर रूसी कच्चे तेल को ले जाने के लिए अमेरिकी सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते थे। जहाजों पर कार्रवाई के कारण अमेरिकी सेवा प्रदाताओं के साथ माल परिवहन करने से ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले साल की कार्रवाई
बता दें, अमेरिका ने यूरोपियन यूनियन, जी-7 सदस्य देशों और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर मिलकर पिछले साल रूस द्वारा अपने तेल के लिए वसूले जाने वाले शुल्क पर 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल की सीमा लगा दी थी। यह कार्रवाई यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस की कमर तोड़ने के लिए की गई थी। इस वजह से रूस की पुतिन सरकार को या तो अपना तेल छूट पर बेचने या एक महंगा वैकल्पिक शिपिंग नेटवर्क खोजने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनाफे की कटौती के लिए तत्पर
अमेरिकी राजक वैली एडेइमो ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमक नीतियों के बाद भी बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं लेकिन साथ ही साथ हम रूस के मुनाफे की कटौती करने के लिए भी तत्पर हैं। ट्रेजरी के एक अन्य अधिकारी ब्रायन नेल्सन ने बताया कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और संगठनों में एकीकरण बाधित करने के लिए पश्चिमी बाल्कन में अपने प्रभाव का उपयोग करना जारी रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed