फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Immigration Services restricts sports visas for transgender women Men do not belong in womens sports

US Sports Visa: अमेरिका में ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला खेलों के लिए नहीं मिलेगा वीजा, ट्रंप का बड़ा फैसला

Tue, 05 Aug 2025 11:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

अमेरिकी नागरिकता सेवा (यूएससीआईएस) ने नया नियम जारी किया है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिलेगा। यह ट्रंप के कीप मेन आउट वूमेन स्पोर्ट्स आदेश के तहत आया है। इसके तहत अब ओ-1A, ई11, ई21 और नेशनल इंटरेस्ट वाइवर्स में बदलाव कर पुरुष खिलाड़ियों को वीजा देने से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
US Immigration Services restricts sports visas for transgender women Men do not belong in womens sports
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूप से अमेरिकी वीजा को लेकर नए और सख्त कानून लाने की प्रक्रिया तेज कर चुके है। जहां अब वीजा ओवरस्टे के बाद ट्रंप प्रशासन ने खेल वीजा को लेकर भी एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत बताया गया है अब ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिलेगा। प्रशासन के अनुसार इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं के खेलों में केवल महिला खिलाड़ी ही भाग लें। इस नए नियम को अमेरिकी की नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) ने जारी किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि यह नया नियम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश कीप मेन आउट वूमेन स्पोर्ट्स (पुरुषों को महिलाओं के खेलों से बाहर रखें) के अनुसार बनाया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि जो पुरुष खिलाड़ी महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपने लिंग पहचान को बदलते हैं, उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump Plan: अमेरिका में वीजा ओवरस्टे रोकने की तैयारी, इन-इन लोगों को देना होगा 15000 डॉलर तक का जमानती बॉन्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल इंटरेस्ट वाइवर्स में हुआ बदलाव
मामले में यूएससीआईएस ने बताया कि अब कुछ खास वीजा कैटेगरी जैसे ओ-1A, ई11, ई21 और नेशनल इंटरेस्ट वाइवर्स (एनआईडब्ल्यूएस) में बदलाव किया गया है ताकि खेल में सभी महिलाओं को समान मौका मिले। यूएससीआईएस के प्रवक्ता मैथ्यू ट्रैगेसर ने कहा कि पुरुष महिलाओं के खेलों में नहीं होने चाहिए। यह नियम उन पुरुष खिलाड़ियों को रोकने के लिए है जो अपने जैविक फायदे का गलत इस्तेमाल कर महिलाओ के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।


ये भी पढ़ें:- Russia: रूस के छाया बेड़े पर कार्रवाई की योजना बना रहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां, मॉस्को ने दी चेतावनी

पहले से दाखिल या लंबित वीजा आवेदन पर भी लागू होगा ये नियम
इसके साथ ही यूएससीआईएस ने यह भी कहा कि जो पुरुष पहले महिलाओं के खेलों में हिस्सा ले चुके हैं, उन्हें अब अमेरिका में वीजा मिलने में कठिनाई होगी। साथ ही ऐसे पुरुष खिलाड़ी जो अमेरिका में महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए आते हैं, उन्हें राष्ट्रीय हित में नहीं माना जाएगा। यह नया नियम तुरंत प्रभावी हो गया है और इसके तहत अब पहले से दाखिल या लंबित वीजा आवेदन पर भी यह लागू होगा। इस पूरे फैसले का मकसद महिलाओं और लड़कियों को उनके खेलों में सुरक्षित और न्यायसंगत मौका देना है, ताकि उनका सम्मान और अधिकार सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed