{"_id":"5f1cbcdd8ebc3e63a34177c1","slug":"us-hurricane-hanna-storm-to-hit-texas-coast-today-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के टेक्सास तट से टकराया 'हन्ना' समुद्री तूफान, मचा सकता है भारी तबाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के टेक्सास तट से टकराया 'हन्ना' समुद्री तूफान, मचा सकता है भारी तबाही
Sun, 26 Jul 2020 04:44 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 26 Jul 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका में उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘हन्ना’ विकराल रूप ले चुका है और आज सुबह (भारतीय समयानुसार) यह टेक्सास तट से टकराया। बताया जा रहा है कि मियामी के आसपास यह भारी तबाही मचा सकता है, वहीं इससे कारण बड़े-बड़े बवंडर उठने का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा है कि टेक्सास में 5 से 10 इंच तक बारिश हो सकती है। इससे तटीय इलाके पूरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। इससे यहां जानमाल का खतरा है। क्लोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के तूफान शोधकर्ता फिल क्लॉटजबैक के मुताबिक, हन्ना आठ अटलांटिक चक्रवातों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्ट मेन्सफील्ड से मेस्किट बे तक के लिए प्रचंड आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बफिन बे से लेकर सार्जेंट तक के लिए भीषण अंधड़ की चेतावनी है। वहीं मेक्सिको के बारा एल मेज्कविटल से टेक्सास के पोर्ट मेन्सफील्ड तक और मेस्किट बे से टेक्सास के हाई आईलैंड तक उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी प्रभावी है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे मौजूदा स्थितियां बिगड़ सकती हैं।