फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US house resolution on pakistan said uphold democratic institution rule of law amid general election

USA: अमेरिकी संसद में पाकिस्तान को लेकर प्रस्ताव पेश, दी नसीहत- कानून का शासन कायम रखें

Thu, 07 Dec 2023 01:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Dec 2023 01:57 PM IST
सार

प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर काम करें ताकि लोकतंत्र का शासन, कानून का शासन और प्रेस की स्वतंत्रता पाकिस्तान में सुनिश्चित हो सके। 

विज्ञापन
US house resolution on pakistan said uphold democratic institution rule of law amid general election
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका की संसद में पाकिस्तान के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया गया है। इस प्रस्ताव में पाकिस्तान को नसीहत दी गई है कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था, मानवाधिकारों और कानून का शासन रहे। बता दें कि यह प्रस्ताव ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव होने हैं। दरअसल पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी पीटीआई का आरोप है कि उसे आम चुनाव में अन्य राजनीतिक पार्टियों के बराबर मौके नहीं दिए जा रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में की गई ये मांग
अमेरिका के सांसद मिच मैक्कॉर्मिक और सांसद डैन किल्डी ने यह प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में पाकिस्तान में लोकतंत्र का समर्थन किया गया है और साथ ही ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान के लोगों की इच्छा है कि मुक्त और निष्पक्ष चुनाव हो। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर काम करें ताकि लोकतंत्र का शासन, कानून का शासन और प्रेस की स्वतंत्रता पाकिस्तान में सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन


यह प्रस्ताव विदेश मामलों की समिति के पास भेजा गया है। प्रस्ताव में इस बात की भी निंदा की गई है कि पाकिस्तान के लोगों के लोकतंत्र में सहभाोगिता को दबाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उनका शोषण, डराया धमकाया जा रहा है। साथ ही पाकिस्तान में राजनीतिक, चुनावी और न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश की भी निंदा की गई है। बता दें कि पाकिस्तान में आगामी 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed