{"_id":"67b692a82fb6f2386c0de6f7","slug":"us-hit-with-another-storm-cause-heavy-snow-hundreds-of-accident-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में ठंड का कहर, तूफान के चलते कई इलाकों में भारी बर्फबारी, 5600 से ज्यादा हवाई सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में ठंड का कहर, तूफान के चलते कई इलाकों में भारी बर्फबारी, 5600 से ज्यादा हवाई सेवाएं प्रभावित
Thu, 20 Feb 2025 10:14 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:14 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने आशंका जताई है कि गुरुवार को वर्जीनिया से अटलांटिक तट तक 25 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की आशंका है। पूर्वी उत्तरी कैरोलिना में भी भारी बर्फबारी का अनुमान है।
विज्ञापन
अमेरिका में भारी बर्फबारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कई इलाकों में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया के कुछ हिस्सों में तूफान आया, जिसकी वजह से भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते सड़कों पर सैंकड़ों दुर्घटनाएं रिपोर्ट हुईं। फिलहाल अधिकारियों ने हालात को देखते हुए लोगों को घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है। अमेरिका के टेनेसी और ओहायो में पहले से ही ठंड का कहर जारी है। गौरतलब है कि टेनेसी और ओहायो पहले ही बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं, अब ठंड ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है।
हजारों हवाई सेवाएं प्रभावित
अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने आशंका जताई है कि गुरुवार को वर्जीनिया से अटलांटिक तट तक 25 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की आशंका है। पूर्वी उत्तरी कैरोलिना में भी भारी बर्फबारी का अनुमान है। वर्जीनिया के हैंप्टन रोड्स क्षेत्र और उत्तर पूर्वी कैरोलिना में प्रति घंटे पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। गुरुवार सुबह और भारी बर्फबारी की आशंका है। वर्जीनिया स्टेट पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर तक 275 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कम से कम दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनाओं के चलते उत्तरी कैरोलिना में भी कुछ हिस्से बंद कर दिए गए हैं। फ्लाइट-ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के अनुसार, पूरे अमेरिका में लगभग 5,600 उड़ानें रद्द या उनमें देरी हुई। इनमें उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट डगलस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 400 से अधिक उड़ानें शामिल हैं।
वर्जीनिया में तूफान के बाद आपातकाल के हालात
दूसरी ओर, ध्रुवीय भंवर ने मोंटाना से दक्षिणी टेक्सास तक के तापमान में भारी गिरावट ला दी। गौरतलब है कि कई ऐसे इलाकों में बर्फबारी हुई है, जहां आमतौर पर सर्दियों के मौसम में बर्फ नहीं पड़ती। ऐसे में लोगों ने इस पर हैरानी भी जताई है। बर्फबारी वाले इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वर्जीनिया में पिछले सप्ताह आए तूफान के बाद से ही आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। नेशनल गार्ड और राज्य एजेंसियों को स्थानीय सरकारों की मदद करने के लिए तैनात किया गया है। लोगों को घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वी अमेरिका में पिछले हफ्ते के अंत में आए तूफानों ने कम से कम 19 लोगों की जान ले ली, जिनमें केंटकी में 14 लोग शामिल हैं। दक्षिणी वेस्ट वर्जीनिया में, सप्ताहांत की बाढ़ ने मैकडॉवेल काउंटी में तीन लोगों की जान ले ली।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन