फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Hit-and-run driver crashes into birthday party, injuring 9 kids in Maryland, Hindi News

अमेरिका के मैरीलैंड में बड़ा हादसा: ब्लैडेनबर्ग में बर्थडे पार्टी में घुसी कार, नौ बच्चे घायल; ड्राइवर फरार

Sun, 19 Oct 2025 10:55 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैरीलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैरीलैंड Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 19 Oct 2025 10:55 PM IST
सार

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक बेकाबू कार एक जन्मदिन की पार्टी के कार्यक्रम में घुस गई। इस घटना में नौ बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
US: Hit-and-run driver crashes into birthday party, injuring 9 kids in Maryland, Hindi News
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के मध्य-अटलांटिक क्षेत्र में मौजूद मैरीलैंड राज्य में एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को ब्लैडेनबर्ग में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक वाहन सीधे एक घर के बाहर बर्थडे पार्टी में घुस गया। इस हादसे में नौ बच्चे और दो लोग घायल हो गए। पुलिस और फायर विभाग के बयान के अनुसार, इस दुर्घटना में एक बच्ची और एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य सात बच्चे और दो वयस्क गंभीर लेकिन खतरे से बाहर हैं। घायल बच्चों की उम्र दो से नौ साल के बीच की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फ्रांस के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालय में चोरी: फिल्मी स्टाइल में चार मिनट में उड़ाए बेशकीमती गहने, ऐसे हुई वारदात
विज्ञापन


वीडियो में दिखा हादसे का मंजर
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा गया कि एक सफेद तम्बू पूरी तरह से फट गया था और घर के लॉन पर गिरा हुआ था। ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की और अभी तक उसे पकड़ नहीं पाया गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी क्यों सड़क से बाहर होकर पार्टी में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ceasefire: 'संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच इस्राइल ने बंद की रफा क्रॉसिंग', फलस्तीन का आरोप; गाजा में 38 की मौत

अगस्त महीने में यात्रियों से भरी बस हुई थी हादसे का शिकार
इससे पहले अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस पेम्ब्रोक के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के दौरान बस में कुल 54 लोग सवार थे, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक बस में भारत, चीन, फिलीपींस समेत कई देशों के यात्री सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। राज्य पुलिस के मुताबिक, हादसा बफेलो से लगभग 40 किलोमीटर दूर पूर्व में हुआ। उन्होंने बताया कि चालक का ध्यान भटकने से उसने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस हाईवे पर दूसरी ओर पलट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed