फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US has given financial help for my murder plot, Venezuelan President nicolas maduro

वेनेजुएला के राष्ट्रपति का आरोप- मेरी हत्या की साजिश के लिए अमेरिका ने दी आर्थिक मदद

Sun, 24 Mar 2019 11:35 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, काराकस
भाषा, काराकस Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 24 Mar 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
US has given financial help for my murder plot, Venezuelan President nicolas maduro
निकोलस मदुरो - फोटो : PTI
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो पर उनकी हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और कहा कि इस साजिश के लिए अमेरिका ने आर्थिक मदद मुहैया कराई। मादुरो ने यहां अपने हजारों समर्थकों की भीड़ से गुइदो का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने दुष्ट कठपुतली द्वारा रचे गए मेरी हत्या के षड़यंत्र को नाकाम कर दिया है।’’ 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुइदो को अमेरिका समेत 50 देशों ने वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है। मादुरो ने आरोप लगाया कि इस साजिश में कोलंबिया भी शामिल था। उन्होंने कहा कि देश में एक अज्ञात कोलंबियाई अर्द्धसैन्य प्रमुख गिफ्तार किया गया है और वह ‘‘बयान दे रहा है’’।
विज्ञापन


मादुरो की सरकार ने सरकारी टेलीविजन पर कथित षड्यंत्र की जानकारी दी। सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने कहा कि ‘‘बड़ी धनराशि का इस्तेमाल करके’’ अल साल्वादो, ग्वाटेमाला और होंडुरास से ‘‘हत्यारों’’ को यह काम सौंपा गया था और उन्हें वेनेजुएला में हत्या को अंजाम देने से पहले कोलंबिया भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ रॉबर्टो मरेरो पर अमेरिका से धन लेने और कथित षड्यंत्र का अहम साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया। मरेरो को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।


रोड्रिग्स ने रिकॉर्डिंग सुनाते हुए कहा कि यह मरेरो और गुइदो के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत है। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्डिंग में मरेरो और गुइदो ने कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके के समर्थन से सशस्त्र समूहों की वित्तीय मदद के लिए अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण बाधित वेनेजुएला के धन के इस्तेमाल की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed