{"_id":"5ca4374dbdec2214074c041b","slug":"us-handed-over-to-india-accused-of-conspiring-to-murder-mahesh-bhatt-and-many-other-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को अमेरिका ने किया भारत के हवाले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को अमेरिका ने किया भारत के हवाले
Wed, 03 Apr 2019 11:18 AM IST
साहिल धुलिया
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क
Published by: साहिल धुलिया
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
महेश भट्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में हत्या की कोशिश करने, उगाही, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में वांछित एक भारतीय नागरिक को अमेरिका ने भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। उबैदुल्ला अब्दुलरशीद रेडियोवाला (46) बॉलीवुड निदेशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने और फिल्मकार करीन मोरानी पर गोलियां चलवाने के 2014 के मामले का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) अदालत की ओर से रेडियोवाला के खिलाफ नया गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद 2015 में सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘वह हत्या की कोशिश करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, जबरन वसूली, जालसाजी, धोखाधड़ी, चोरी, अपहरण, अवैध आग्नेयास्त्रों को रखने और उनके इस्तेमाल, और एक संगठित अपराध सिंडिकेट बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करके जानकारी देने जैसे आरोपों में भारत में वांछित है।’
विज्ञापन
रेडियोवाला को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में न्यूजर्सी के इस्लिन में नेवार्क के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियानों (ईआरओ) ने सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया था। बयान में कहा गया कि बाद में एक न्यायाधीश ने उसे भारत भेजने का आदेश सुनाया था। सोमवार को भारतीय अधकारियों को सौंपे जाने तक रेडियोवाला ईआरओ नेवार्क की हिरासत में था।
विज्ञापन