फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US foreign minister Mike Pompeo said Chinas entry into Iran will destabilize West Asia

ईरान में चीन की एंट्री पश्चिम एशिया को अस्थिर करेगा: अमेरिकी विदेशी मंत्री माइक पोम्पियो

Mon, 10 Aug 2020 04:01 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
US foreign minister Mike Pompeo said Chinas entry into Iran will destabilize West Asia
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की ईरान में एंट्री से पश्चिम एशियाई देशों में अशांति फैलेगी। ईरान अब भी आतंकियों को पनाह देने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मुल्क है। ऐसे में चीन के जरिये वहां पैसे और हथियार पहुंचने पर पश्चिम एशियाई देशों में अशांति बनने की आशंका है। इससे सऊदी अरब और इस्राइल जैसे देशों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। पोम्पियो ने शनिवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से दुनिया के लिए खतरा बढ़ रहा है। एक जैसी सोच रखने वाले दुनिया के देश चीन के खिलाफ एक साथ आ रहे हैं। यह देशों के लोकतंत्र और उनकी आजादी की रक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


विदेशी मंत्री पोम्पियो बोले, इस्राइल और सऊदी जैसे देशों के लिए खतरा
ईरान और चीन के बीच पिछले महीने अगले 25 साल के लिए एक व्यापारिक करार होने की बात सामने आई थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इसके तहत ईरान चीन को सस्ती कीमत पर कच्चा तेल देगा। वहीं, चीन ईरान की परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर पैसे लगाएगा। इसमें दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास करने, हथियार तैयार करने और खुफिया जानकारी एक दूसरे को देने जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। ईरान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते से जुड़ी पाबंदियों को नजरअंदाज करते हुए यह समझौता किया है। इसी वजह से अमेरिका चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed