{"_id":"6306a4d3da65cb04c9080850","slug":"us-first-lady-jill-biden-tests-positive-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन एक बार फिर हुई कोरोना संक्रमित, डॉक्टर रख रहे नजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
COVID-19: अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन एक बार फिर हुई कोरोना संक्रमित, डॉक्टर रख रहे नजर
Thu, 25 Aug 2022 03:53 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 03:53 AM IST
सार
व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 से उबर चुके हैं। वह दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 10 दिनों के लिए घर के अंदर मास्क पहनेंगे।
विज्ञापन
जो बिडेन पत्नी जिल बिडेन के साथ
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की प्रथम महिला, जिल बाइडन बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 24 अगस्त को उनका एक एंटीजन टेस्ट किया था, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षणों का अनुभव हो रहा है। राष्ट्रपति के ठीक होने के हफ्तों बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 से उबर चुके हैं। वह भी इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से उबरने के बाद फिर संक्रमित हो गए। बाइडन की उप संचार निदेशक केल्सी डोनोह्यू ने कहा कि जांच में उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और वह डेलावेयर में ही रहेंगी, जहां वह संक्रमित होने के बाद पृथकवास में थीं।
विज्ञापन
हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 10 दिनों के लिए घर के अंदर मास्क पहनेंगे, क्योंकि वह जिल बाइडन के सबसे करीबी हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले जो बाइडन हाल के ही दिनों में दो बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। बाइडन को पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाया गया था। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी हो चुकी हैं कोरोना संक्रमित
इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।