फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us Polls Donald Trump and Kamala Harris Engage in Heated Debate Over Russia-Ukraine and Israel-Hamas Wars

US Polls: रूस-यूक्रेन और इस्राइल-हमास जंग पर ट्रंप-हैरिस में तीखी बहस; नस्लीय टिप्पणी पर भी तू-तू, मैं-मैं

Wed, 11 Sep 2024 08:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 Sep 2024 08:59 AM IST
सार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से ठीक आठ सप्ताह पहले रिपब्लिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए बहस में आमने-सामने आए। इस दौरान अपना परिचय दिए जाने के बाद हैरिस और ट्रंप ने हाथ मिलाया। इस मंच पर दोनों का इस तरह हाथ मिलाना भी खास है, क्योंकि बीते आठ सालों से राष्ट्रपति पद की बहस के मंच पर प्रतिद्वंदी आपस में हाथ नहीं मिलाते थे।

विज्ञापन
Us Polls Donald Trump and Kamala Harris Engage in Heated Debate Over Russia-Ukraine and Israel-Hamas Wars
US Presidential Polls - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से ठीक आठ सप्ताह पहले रिपब्लिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस अब राष्ट्रपति पद की बहस में आमने-सामने हैं। इस दौरान दोनों के बीच रूस-यूक्रेन जंग और  इस्राइल-हमास संघर्ष पर जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। मामला उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया, जब ट्रंप लगातार बाइडन प्रशासन की विफलताओं को उजागर कर रहे थे और कमला हैरिस ने जवाब दिया कि आप बाइडन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


'...पुतिन अब तक कीव में होते'
यूक्रेन युद्ध पर तीखी बहस के बीच कमला हैरिस ने कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक कीव में होते। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि ट्रंप को यह समझना चाहिए कि पुतिन किसी के सगे नहीं है। वे अपने लिए ट्रंप को धोखा देने से भी नहीं चूकेंगे। जब यह सवाल उठा कि क्या ट्रंप चाहते हैं कि रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध जीत जाए? इस पर ट्रंप ने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि युद्ध रुकना चाहिए। मुझे लगता है कि इस जंग को रोकना अमेरिका के सबसे ज्यादा जरूरी और सर्वाधिक हित में है। हमें ऐसा करना ही होगा।
विज्ञापन


दो-राज्य समाधान की वकालत
गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध पर कमला हैरिस ने दो-राज्य समाधान की वकालत की। इस पर ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो स्थिति कभी यहां तक पहुंचती ही नहीं। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस इस्राइल के साथ-साथ क्षेत्र में अरब आबादी से भी नफरत करती हैं। इसका उपराष्ट्रपति ने जवाब दिया कि ट्रंप के दावे सच नहीं हैं। उन्होंने इस्राइल के प्रति अपने समर्थन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नस्लीय पहचान का मुद्दा भी उठा
जब ट्रंप से सवाल किया गया कि उन्होंने हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल क्यों उठाया? पूर्व राष्ट्रपति ने जवाब दिया कि मुझे परवाह नहीं है कि वह क्या हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पढ़ा था कि वह अश्वेत नहीं थी। हैरिस ने इसे अपमान बताया। ट्रंप नस्लीय मुद्दों के जरिए अमेरिकियों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह न तो बाइडन हैं और न ही ट्रंप। वह नेतृत्व की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि वर्तमान सरकार विभाजनकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed