फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Federal authorities arrest dozens for immigration violations across Los Angeles

US: लॉस एंजेलिस में दर्जनों अवैध अप्रवासी गिरफ्तार, इस दौरान भिड़े पुलिसकर्मी और सामाजिक संगठनों के लोग

Sat, 07 Jun 2025 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 07 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

अप्रवासन विभाग के प्रमुख ने बताया कि उनकी एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रही है और गिरफ्तार लोगों में कई अपराधी हैं। हाल ही में सैन डिएगो और मिनेपोलिस में भी अप्रवासन विभाग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों में भिड़ंत हुई थी। 

विज्ञापन
US Federal authorities arrest dozens for immigration violations across Los Angeles
अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारी पर हुआ हंगामा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में संघीय अप्रवासन प्राधिकरण ने शुक्रवार को लॉस एंजेलिस में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया और अवैध अप्रवास के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और पुलिसकर्मियों और सामाजिक संगठनों के लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिसकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ने बताया कि अप्रवासन और कस्टम विभाग और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने किया विरोध
सामाजिक संगठन कोएलिशन ऑफ ह्युमन इमीग्रेंट राइट्स की कार्यकारी निदेशक एंजेलिका सालेस का दावा है कि सात जगहों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो होम डिपो, एक गोदाम और एक डोनट की दुकान भी शामिल है। अप्रवासन विभाग ने लॉस एंजेलिस के फैशन जिले में यह तलाशी अभियान चलाया। विभाग को सूचना मिली थी कि कई लोग अवैध अप्रवासियों को गलत दस्तावेजों के आधार पर काम पर रख रहे हैं। लॉस एंजेलिस की मेयर ने अप्रवासन विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की और इसे लोगों को डराने की कोशिश करार दिया। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Germany: 'पहलगाम का नाम सुनते ही टूट गया था', पूर्व जर्मन राजदूत का दर्द, आतंक से लड़ाई में सबके साथ की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में छापेमारी अभियान चला रहा अप्रवासन विभाग
ट्रंप प्रशासन में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्ती की जा रही है और बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को पकड़कर उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। इसी के तहत संघीय अप्रवासन प्राधिकरण देशभर में जगह-जगह छापेमारी कर अवैध अप्रवासियों को हिरासत में ले रहा है। विभाग के प्रमुख ने बताया कि उनकी एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रही है और गिरफ्तार लोगों में कई अपराधी हैं। हाल ही में सैन डिएगो और मिनेपोलिस में भी अप्रवासन विभाग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों में भिड़ंत हुई थी। 


पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी
शुक्रवार को डिटेंशन सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों को लोग जमा हो गए और अवैध अप्रवासियों को रिहा करने की मांग करने लगे। कुछ लोगों ने अप्रवासन विभाग को लॉस एंजेलिस से बाहर जाने को कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डिटेंशन सेंटर में जाने की कोशिश की, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पर हमला किया जा रहा है और हमें डराया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोग कामगार हैं, पिता, मां हैं और ये सब बंद होना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed