फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Farmers giveaway or distributing free potatoes to avoid food waste due to Coronavirus

खाने की बर्बादी रोकने के लिए अमेरिकी किसानों का बड़ा कदम, फ्री में बांट रहे आलू

Fri, 08 May 2020 09:51 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 May 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
US Farmers giveaway or distributing free potatoes to avoid food waste due to Coronavirus
अमेरिका में मुफ्त में आलू बांट रहे किसान - फोटो : social media

अमेरिका के किसानों ने खाने की बर्बादी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वहां के किसानों अपने आलू को खेत में ही छोड़ दिया है या उसे फ्री में बांट रहे हैं। आलू लेने वाले लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से किसानों के पास अपनी फसल बेचने के लिए कम ही विकल्प बचे हैं ऐसे में वो मुफ्त में लोगों को आलू बांट रहे हैं।

विज्ञापन


एक किसान ने गुरुवार को पश्चिमी वाशिंगटन राज्य के एक मॉल के बाहर आलू से भरा ट्रक लगाया तो मुप्त में आलू लेने के लिए कारों की लंबी लाइन लग गई। वाशिंगटन आलू कमिशन ने कहा कि लगभग एक अरब पाउंड आलू जिसे आमतौर पर फ्रेंच फ्राइज और हैश ब्राउन में इस्तेमाल किया जाता है, गोदामों में पड़ा है। ये गोदाम आमतौर पर जुलाई की फसल के आगे खाली हो जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आलू को बांटने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। एक बार में 100,000 पाउंड आलू बांटने के लिए दिए जा रहे हैं। मार्केटिंग कमिशन के निदेशक ब्रांडी टकर ने कहा, वॉशिंगटन में हर किसी को अब से चार जुलाई तक लगभग 500 पाउंड आलू खाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन के लगभग 90 फीसदी आलू को खाद्य सेवा में इस्तेमाल किया जाता है जोकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों का लगभग आधा है। यूरोप में आलू उत्पादकों को भी भारी मात्रा में नुकसान का सामना करना पड़ा है। आयोग मई के अंत तक आलू दान करने के एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों की योजना बना रहा है।


वाशिंगटन के किसान एडम वेबर का कहना है कि आलू को फेंकने से बेहतर है कि उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार आलू की फसल पर भारी नुकसान हुआ है। प्रति टन आलू की कीमत 200 डॉलर से गिरकर 30 डॉलर तक रह गई है। अगली बार वो कम आलू की खेती करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed