फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US F 35 jet Crashes in south china sea during military exercise wreckage of f-35 also very special for china and america

US F-35 Crashes: कहीं चीन के हाथ न लग जाए फाइटर जेट एफ-35 का मलबा, तलाशी के लिए हाथ-पांव मार रहा अमेरिका

Sat, 29 Jan 2022 02:21 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Jan 2022 02:21 PM IST
सार

F-35 Jet अमेरिका का बेहद ही अत्याधुनिक जेट है। ये अधिकतम 70 हजार किलो वजन के साथ उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें कई मिसाइलें फिट की जा सकती हैं।

विज्ञापन
US F 35 jet Crashes in south china sea during military exercise wreckage of f-35 also very special for china and america
एफ-35 जेट - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना अपने सबसे उन्नत लड़ाकू जेट F-35 के मलबे को  जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। यह जेट दक्षिण चीन सागर की गहराई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अमेरिका की यह तेज कोशिश चीन की वजह से है। अमेरिका यह नहीं चाहता है कि किसी भी सूरत में चीन के हाथ न लग सके। इधर चीनी मीडिया ने अमेरिकी कोशिश का मजाक उड़ाया है। अमेरिकी समाचार एजेंसी सीएनएन ने बताया कि 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के युद्धक विमान को वापस पाने की यह दौड़ एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस ऑपरेशन पर चीन द्वारा भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


चीनी मीडिया ने उड़ाया मजाक
वहीं चीनी मीडिया ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि F-35C दुर्घटना ने अमेरिकी सेना की कमजोरी को उजागर कर दिया है, जो अपने सैनिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कीमत पर चीन के खिलाफ अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही है।  
विज्ञापन


अमेरिका को डर कहीं चीन मलवा बरामद कर उसकी तकनीक चोरी न कर ले
अमेरिका नौसेना स्टील्थ फाइटर के मलबे को बरामद करने के लिए लगातार हाथ-पांव मार रही है। क्योंकि ऐसा न हो कि चीनी नौसेना पहले वहां पहुंचें और नवीनतम युद्ध लड़ने वाली तकनीक की नकल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए चीन क्यों मार रहा हाथ-पांव?
बताया जा रहा है कि अमेरिका के एडवांस्ड फाइटर जेट F-35 के मलबे को किसी भी कीमत पर चीन ढूंढ़ लेना चाहता है। साथ ही समुद्र की गहराइयों में डूब चुके ब्लैक बॉक्स को भी पाने की कोशिश में लगा हुआ है। इस फाइटर जेट के मलबे के जरिए चीन न सिर्फ अमेरिका की यहां पर मौजूदगी के बारे में जानना चाहता है बल्कि कई और भी जानकारियां हासिल करने की फिराक में है। इस अत्याधुनिक जेट की तकनीक को चोरी कर अमेरिका को पटखनी देने की फिराक में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed