फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US F 16 fighter jet crashes off South Koreas Gunsan pilot rescued

US: अमेरिका का एफ-16 लड़ाकू विमान दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट के पास दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची पायलट की जान

Wed, 31 Jan 2024 12:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 Jan 2024 12:51 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि विमान का पायलट दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा। दक्षिण कोरिया और अमेरिकी अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से पायलट को साढ़े नौ बजे दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
US F 16 fighter jet crashes off South Koreas Gunsan pilot rescued
अमेरिका एफ-16 लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका का एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दक्षिण कोरिया की स्थानीय मीडिया ने अमेरिकी वायुसेना के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पायलट की बची जान 
एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि विमान का पायलट दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा। पायलट को बचा लिया गया है। सियोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में कुनसन एयर बेस में पीले सागर के ऊपर सुबह के करीब 8:41 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया और अमेरिकी अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से पायलट को साढ़े नौ बजे दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया। अमेरिकी वायुसेना के अनुसार, पायलट की हालत स्थिर है और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी जारी है। आठवें फाइटर विंग कमांडर कोलोनेल मैथ्यू सी. गेटके ने कहा, हम दक्षिण कोरिया के बचाव दल और अपनी टीम का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने पायलट की जान बचाई। अब हम विमान को ढूंढने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में तीसरी घटना
एक साल में तीसरी बार एफ-16 लड़ाकू विमान दक्षिण कोरिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दिसंबर में आठवें फाइटर विंग का एफ-16 विमान पीले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वहीं इससे पहले मई में अमेरिका के 51वें फाइटर विंग का एफ-16 प्योंगटेक के ओसान एयर बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इन दोनों ही हादसों में किसी के हताहत होने की जानकार नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed