{"_id":"5faf13666c6ed21d633ff3ca","slug":"us-elections-joe-biden-wins-arizona-georgia-final-vote-tally-for-democrats-is-306","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी चुनाव: जो बाइडन ने एरिजोना, जॉर्जिया भी जीता, कुल इलेक्टोरल वोट हुए 306","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी चुनाव: जो बाइडन ने एरिजोना, जॉर्जिया भी जीता, कुल इलेक्टोरल वोट हुए 306
Sat, 14 Nov 2020 05:32 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी चुनाव के अब पूरे नतीजे सामने आ गए हैं। नवनिर्वाचिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एरिजोना और जॉर्जिया राज्यों को भी जीत लिया। जिसके बाद डेमोक्रेट पार्टी को 306 इलेक्टोरल वोट मिले। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 232 मत ही प्राप्त हुए हैं। अमेरिका में कुल इलेक्टोरल मतों की संख्या 538 है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के करीब डेढ़ हफ्ते बाद दोनों अंतिम राज्यों के परिणामों घोषणा न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और अन्य नेटवर्कों द्वारा की गई। जॉर्जिया में जीत के बाद बाइजन को 16 इलेक्टोरल वोट मिले इसके बाद उनके कुल मतों की संख्या 306 हो गई। 2016 के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को भी 306 इलेक्टॉरल वोट मिले थे और हिलेरी क्लिंटन को 232 मत प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी चुनाव में पांच राज्य काफी महत्वपूर्ण हैं, जॉर्जिया, एरिजोना, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन, 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में यहां डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई थी, वहीं इस साल जो बाइडन ने ट्रंप को हरा कर ये राज्य अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
जो बाइडन को 270 इलेक्टॉरल वोट मिलने के बाद उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति घोषित कर दिया था, हालाँकि, ट्रंप ने हार मानने से इनकार कर दिया, और व्हाइट हाउस से बाहर न आने की जिद पर वह अभी भी कायम हैं।
20 जनवरी 2021 को जो बाइडन लेंगे शपथ
बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के 46वें राष्ट्पति के रूप में शपथ लेंगे। 77 साल के जो बाइडन अब अमेरिकी इतिहास के सबसे अधिक आयु वाले राष्ट्रपति बन गए हैं। 20 नवंबर को उनका जन्मदिन है उस दिन वह 78 साल के हो जाएंगे।
धोखाधड़ी का आरोप
ट्रंप ने खुले आम अमेरिकी चुनाव मेें वोटों की गिनती में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अमेरिकी जनता के द्वारा जो बाइडन को राष्ट्रपति चुना है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अपनी गद्दी छोड़ने को तैयार नहीं हैं, उन्होंने वोटों की गिनती को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।