फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Elections 2024 Presidential Race Donald Trump Vs Kamala Harris Republican vs Democrat news in Hindi

US Elections: कमला हैरिस का तीखा हमला, कहा- ट्रंप अमेरिकी जनता को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे, इससे बेहतर...

Sat, 02 Nov 2024 09:02 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 02 Nov 2024 09:02 AM IST
सार

अमेरिका में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतवंशी प्रत्याशी कमला हैरिस ने रिपब्लिकन खेमे के प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप अपनी नीतियों और बातों से अमेरिकी जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
US Elections 2024 Presidential Race Donald Trump Vs Kamala Harris Republican vs Democrat news in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

डेमोक्रेट और रिपब्लिकन खेमा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहता। मतदान में केवल तीन दिन बाकी हैं। छह करोड़ से अधिक लोग अर्ली वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल कर अपना वोट डाल चुके हैं। पांच नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भारतवंशी प्रत्याशी कमला हैरिस ने कहा है कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। कमला हैरिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि भले ही ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं, लेकिन अमेरिका उनसे बेहतर प्रशासक का हकदार है।
विज्ञापन


कमला हैरिस ने शुक्रवार (अमेरिकी समयानुसार) को कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे जटिल मुद्दों पर सामान्य ज्ञान पर आधारित समाधान की प्रक्रिया अपनाने पर जोर देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां अमेरिका के सभी नागरिकों के लिए होंगी, न कि किसी खास वर्ग को संतुष्ट करने वाली। बकौल कमला हैरिस, ट्रंप जो पेशकश कर रहे हैं, अमेरिका इससे बेहतर का हकदार है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो देश की जनता के साथ-साथ बाकी दुनिया के लिए हमारी भूमिका और जिम्मेदारी को समझे और एक आदर्श बने। विस्कॉन्सिन में संवाददाताओं से बात करते हुए हैरिस ने कहा, आपने मुझे कई बार कहते सुना है, अमेरिकी लोगों के प्रति मेरी प्रतिज्ञा है कि मैं उन लोगों की भी सुनूंगी, जो मुझसे असहमत हैं, विशेषज्ञों की बात सुनूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल कमला हैरिस, 'डोनाल्ड ट्रंप का अंतिम तर्क बहुत अलग है। वह अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। वह अमेरिकियों को एक-दूसरे पर उंगली उठाने के लिए उकसाने में पूरा समय बिताते हैं। और वह अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने की योजना बनाने में काफी समय बिताते हैं। वह राजनीतिक विरोधियों को दुश्मन मानते हैं।'

कमला हैरिस के मुताबिक पिछली रात तक, ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का प्रभारी कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो 'नियमित रूप से जंक साइंस और सनक पर आधारित साजिश जैसे सिद्धांतों को बढ़ावा देता है। यह वही शख्स होगा जिसने एक बार राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध को समर्थन दिया था। कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप अमेरिकी लोगों की जरूरतों, चिंताओं और चुनौतियों पर पहले से भी कम ध्यान देते हैं।

जनता नहीं इलेक्टर्स चुनते हैं राष्ट्रपति
बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे नहीं होता। जनता उन लोगों को चुनती है जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। अमेरिका के 50 सूबों से ऐसे 538 इलेक्टर्स को चुना जाता है। इसे ही इलेक्टोरल कॉलेज कहा जाता है। इलेक्टर्स की यह संख्या हर राज्य में अलग अलग है और इसका निर्धारण सूबे में आबादी के अनुपात से किया जाता है। यानी कैलिफोर्निया जैसे राज्य से जहां 55 इलेक्टर्स चुने जाते हैं तो वहीं अलबामा और व्योमिंग जैसे छोटे राज्य में केवल एक ही इलेक्टर चुना जाता है। बाद में पार्टी पसंद के आधार पर चुने गए इलेक्टर्स राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मतदान करते हैं।

इन राज्यों में वोटिंग को लेकर खास उत्साह
आंकड़े बताते हैं कि जॉर्जिया, पैनसिल्वेनिया और एरिजोना जैसे स्विंग सूबों में मतदाताओं ने अर्ली वोटिंग में खासा उत्साह दिखाया है। इनमें भी बड़ी संख्या महिलाओं की है। एरिजोना में जहां रिपब्लिकन पार्टी के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में डाक मतों का इस्तेमाल किया है, वहीं पैनसिल्वेनिया में डाक मतों का इस्तेमाल करने वालों में डेमोक्रेटिक पार्टी के पंजीकृत वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है।

चुनाव की पांच प्रमुख तारीखें
अमेरिका में मतदान खत्म होते ही मतों की गिनती शुरू हो जाती है। 24 घंटे के भीतर आमतौर पर नतीजों की तस्वीर साफ हो जाती है। मगर कांटे की टक्कर, पेचीदा प्रक्रिया के कारण कई बार यह प्रक्रिया हफ्तों तक भी खिंचती रही है।
  • अमेरिकी संविधान के मुताबिक दिसंबर माह के दूसरे मंगलवार के बाद आने वाले पहले सोमवार को सभी 50 राज्यों व डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में इलेक्टर राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के चुनाव के लिए जमा होते हैं। इस बार यह कवायद 17 दिसंबर को होगी।
  • नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के लिए 20 जनवरी की तारीख मुकर्रर है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed