{"_id":"5f8a88f38ebc3e9baf5ce534","slug":"us-elections-2020-joe-biden-says-donald-trump-enjoys-segregation-and-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है : जो बिडेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है : जो बिडेन
Sat, 17 Oct 2020 11:32 AM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेकन (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेकन (अमेरिका)
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में 'आनंद' आता है और वह कोविड-19 से निपटने में अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
मिशिगन के साउथफील्ड में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान बिडेन ने कहा कि कोविड-19 पर ट्रंप की नीतियों की वजह से देश को भारी कीमत चुकाना पड़ रही है।
उन्होंने कहा, "नफरत कभी खत्म नहीं होती। यह सिर्फ छुप जाती है और अगर इसे ऑक्सीजन मिल जाए तो यह बढ़ने लगती है। अमेरिका में राष्ट्रपति से लेकर आम लोगों तक नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।"
विज्ञापन
बिडेन ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है। कोरोना वायरस से निपटने और इस देश की रक्षा करने में उनकी विफलताओं से हमारा ध्यान हट जाए, इसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं।"
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा, "वह अब भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं और लगातार हमें यह कह रहे हैं कि किसी चमत्कार की तरह वायरस इस दुनिया से लापता होने जा रहा है।"