फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2020, Joe biden assures free coronavirus vaccine for all americans

अमेरिकाः कोरोना वैक्सीन बनी चुनावी संजीवनी, बिडेन ने कहा-राष्ट्रपति बना तो सभी को मुफ्त में देंगे टीका

Sat, 24 Oct 2020 04:46 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
US Election 2020, Joe biden assures free coronavirus vaccine for all americans
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है ऐसे में वहां के उम्मीदवार भी लोक लुभावन वादे करते नजर आ रहे हैं। डेमोक्रेट कैंडिडेट बिडेन ने बिहार के तरह ही अमेरिका में भी नागरिकों से मुफ्त में वैक्सीन देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर मैं राष्ट्रपति बना तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। भले ही उसका बीमा हो या न हो।

विज्ञापन


वहीं बिडेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी कोरोना महामारी में लापरवाही बरतने को लेकर निशाना साधा है। बिडेन ने कहा कि ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने कोरोना का बखूबी मुकाबला किया। लेकिन, मैं कहता हूं कि इस मुद्दे पर वे नाकाम रहे। अगर यह कामयाबी तो है तो नाकामी कैसी होगी? इस पर हर अमेरिकी को विचार करना होगा।  
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि वैक्सीन की खरीद पूरी तरह हमारी सरकार करेगी। जिनको जरूरत है, उनको पहले यह वैक्सीन दी जाएगी। बाइडेन ने ट्रंप पर महामारी का मजाक उड़ाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा- हमारे सामने बड़ा खतरा अब आने वाला है। आने वाली सर्दियों में वायरस ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। अमेरिका को इसके लिए तैयारी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed