US: हमलावर ने पहले ही दिए थे हमले के संकेत, ऐन मौके पर ऐसे बची ट्रंप की जान, वीडियो में चौंकाने वाला खुलासा
क्रुक्स के पास दो मोबाइल मिले हैं, इनमें से एक उसके शव के पास से बरामद हुआ था और दूसरा उसके घर से मिला है। क्रुक्स के फोन में डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों की तस्वीर थी। क्रुक्स ने ऑनलाइन ट्रंप की पेंसिल्वेनिया की रैली की तारीख भी चेक की थी।
विस्तार
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहले ही दिए थे हमले के संकेत
संघीय जांच में पता चला है कि थॉमस क्रुक्स ने हमले से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्टीम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में थॉमस ने लिखा था कि '13 जुलाई को मेरा भी प्रीमियर होगा, देखते हैं क्या होता है।' स्टीम एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जो गेमर्स के बीच खासा लोकप्रिय है। माना जा रहा है कि थॉमस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 जुलाई को ट्रंप पर हमले के संकेत दिए थे। क्रुक्स के पास दो मोबाइल मिले हैं, इनमें से एक उसके शव के पास से बरामद हुआ था और दूसरा उसके घर से मिला है। क्रुक्स के फोन में डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों की तस्वीर थी। क्रुक्स ने ऑनलाइन ट्रंप की पेंसिल्वेनिया की रैली की तारीख भी चेक की थी।
डोनाल्ड ट्रंप के हमलावर को सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने शाम 5.52 बजे ही छत पर संदिग्ध स्थिति में देखा था, लेकिन उन्होंने 6.12 बजे तक फायरिंग नहीं की। संघीय एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि स्नाइपर्स ने 20 मिनट की देरी से क्यों प्रतिक्रिया दी?
ऐन मौके पर गया इस कदम ने बचाई ट्रंप की जान
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि हमले के ऐन मौके पर ट्रंप अगर अपना सिर न घुमाते तो गोली सीधे उनके सिर में लगती। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से किस्मत से ट्रंप ने गोली चलते ही अपना सिर हल्का सा घुमाया और गोली जो सिर में लगने वाली थी, वह ट्रंप के कान को छूकर निकल गई।
🚨🇺🇸NEW FOOTAGE SHOWS TRUMP DODGED PERFECTLY AIMED SHOT
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) July 17, 2024
Close-up footage reveals Thomas Crooks' shot was perfectly centered on Trump's head.
Trump’s 'head tilt' to look at a screen graphic and leaning into the microphone saved his life.
The footage was captured just seconds… pic.twitter.com/PDtNxBaAXy
REPORT: Donald Trump says a last millisecond head tilt likely saved his life as slowed-down footage shows the bullet grazing his ear.
— Collin Rugg (@CollinRugg) July 14, 2024
If Trump hadn't moved his head, the bullet would likely have hit the rear of his head, ending his life.
Trump says he turned his head to look at… pic.twitter.com/uXIEjHIcRA
अमेरिका के एक पत्रकार ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे देखकर साफ पता लग सकता है कि हमले के समय किस्मत की वजह से ट्रंप मौत को चकमा देने में कामयाब रहे।